फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Army's Velyappa AB wins Indira Marathon, Prayagraj Anil ranks second

प्रयागराज : इंदिरा मैराथन में आर्मी का दबदबा, कर्नाटक के एलियप्पा बने विजेता, प्रयागराज के अनिल सिंह उपविजेता (तस्वीरें)

Fri, 19 Nov 2021 07:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Nov 2021 07:28 PM IST
सार

इंदिरा मैराथन में देश भर के एथलीटों ने दमखम दिखया। पुरुष वर्ग में सेना के एथलीटों का दबदबा रहा। पुरुष वर्ग में कर्नाटक  निवासी और पुणे में तैनात सेना के जवान एलियप्पा एवी ने जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर प्रयागराज के रहने वाले और कुमाऊं बटालियन में तैनात अनिल कुमार सिंह रहे। तीसरे स्थान पर हिमाचल प्रदेश के रहने वाले और सेना में नायक पद पर तैनात हेतराम ने बाजी मारी। 
 

विज्ञापन
Prayagraj: Army's Velyappa AB wins Indira Marathon, Prayagraj Anil ranks second
Prayagraj News : इंदिरा मैराथन के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले। - फोटो : prayagraj

विस्तार

अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन में सेना के धावकों का दबदबा कायम रहा। पुरुष वर्ग में तो प्रथम तीनों स्थान सेना के धावकों के खाते में गए। पुणे में तैनात कर्नाटक के बेलीयप्पा एबी विजेता रहे। वहीं प्रयागराज के अनिल कुमार सिंह दूसरे स्थान पर रहे। सेना में नायक पद पर तैनात हेतराम को तीसरा स्थान मिला।

विज्ञापन


हेतराम 2019 में हुए इंदिरा मैराथन में भी तीसरा स्थान हासिल किया था। वहीं महिलाओं के वर्ग में गुजरात के पाटण जिले क निरमाबेन भरतजी ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया। मुंबई कस्टम विभाग में तैनात आरती पाटिल दूसरे तथा मिर्जापुर की तामसी सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन

Prayagraj: Army's Velyappa AB wins Indira Marathon, Prayagraj Anil ranks second
Prayagraj News : इंदिरा मैराथन की महिला विजेता। - फोटो : prayagraj

कोविड संक्रमण की वजह से पिछले वर्ष इंदिरा मैराथन का आयोजन नहीं हुआ था। यह पहला मौका था जब मैराथन का आयोजन नहीं हुआ था। ऐेसे में एक साल बाद शुक्रवार को होने वाले आयोजन को लेकर खिलाड़ियों तथा शहरियों में खासा उत्साह रहा। मैराथन की शुरुआत सुबह 6.30 बजे आनंद भवन से हुई और 42.195 किमी की दूरी पूरी करने के बाद चंद्रशेखर आजाद पार्क स्थित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में समाप्त हुई।

Prayagraj: Army's Velyappa AB wins Indira Marathon, Prayagraj Anil ranks second
Prayagraj News : इंदिरा मैराथन में प्रतिभाग करते धावक। - फोटो : प्रयागराज

खेल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने मैराथन हरी झंडी दिखाई। इसमें देश भर के धावकों ने प्रतिभाग किया। पूरे रूट पर दोनों तरफ लोग मौजूद रहे तथा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहे। मैराथन के विजेता रहे बेलीएप्पा एबी के स्टेडियम में प्रवेश करते ही वहां खडे़े खिलाड़ियों तथा आयोजकों ने ताली बजाकर स्वागत किया। बेलीयप्पा ने दो घंटे 20 मिनट 53 सेकेंड में दौड़ पूरी की।

विज्ञापन

Prayagraj: Army's Velyappa AB wins Indira Marathon, Prayagraj Anil ranks second
Prayagraj News : इंदिरा मैराथन में प्रतिभाग करते धावक। - फोटो : प्रयागराज

उपविजेता रहे लोकल हीरो अनिल कुमार का भी खिलाड़ियाें ने तालियों से स्वागत किया। अनिल ने दो घंटे 22 मिनट आठ सेकेंड में दौड़ पूरी की। इस तरह से बेलीएप्पा से अनिल सिर्फ एक मिनट 15 पीछे रह गए। वहीं तीसरे स्थान पर रहे हेतराम ने दो घंटे 23 मिनट 12 सेकेंड में दौड़ पूरी की। महिला वर्ग की विजेता निरमाबेन ने दो घंटे 50 मिनट 41 सेकेंड में फिनिश लाइन पार की।

Prayagraj: Army's Velyappa AB wins Indira Marathon, Prayagraj Anil ranks second
Prayagraj News : इंदिरा मैराथन में प्रतिभाग करते धावक। - फोटो : प्रयागराज

वहीं उपविजेता आरती पटेल ने दो घंटे 55 मिनट 29 सेकेंड तथा तमसी सिंह ने दो घंटे 59 मिनट 59 सेकेंड में दौड़ पूरी करने में सफल रहीं। दिन में करीब एक बजे आयोजित समारोह में खेल राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने विजेताओं को इनामी राशि और प्रमाण पत्र दिए। इस मौके पर  खेल निदेशक आरपी सिंह, डीएम संजय कुमार खत्री, उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव पीके श्रीवास्तव, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिल तिवारी, मुख्य कोच रुस्तम खां समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

Prayagraj: Army's Velyappa AB wins Indira Marathon, Prayagraj Anil ranks second
Prayagraj News : इंदिरा मैराथन में प्रतिभाग करते धावक। - फोटो : प्रयागराज

विजेताओं को मिले दो-दो लाख
0 इंदिरा मैराथन के विजेताओं को दो-दो लाख रुपये दिए गए। वहीं उप विजेताओं को एक-एक लाख तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले धावकों को 75-75 हजार रुपये मिले। दोनों ही वर्ग में चौथे से 14वें स्थान तक रहने वाले 11-11 खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 10-10 हजार रुपये मिले।

Prayagraj: Army's Velyappa AB wins Indira Marathon, Prayagraj Anil ranks second
Prayagraj News : इंदिरा मैराथन के विजेता धावक। - फोटो : प्रयागराज

पुरुष वर्ग में प्रथम विजेता रहे वेलीअप्पा जो कि मूल रूप से कर्नाटक कू गुड्डू गांव के निवासी हैं। आर्मी पुणे में कार्यरत हैं। इन्होंने जिंदगी में पहली बार मैराथन में भाग लिया और इंदिरा मैराथन के विजेता बनकर उभरे।

दूसरे स्थान पर प्रयागराज के अनिल कुमार सिंह रहे, जो प्रयागराज आर्मी से संबंधित हैं। वर्तमान में इनकी पोस्टिंग दिल्ली में है। 2019 में दूसरे स्थान पर रहे हैं, जबकि 2021 में अभी दूसरे स्थान पर रहे हैं।

तीसरे स्थान पर रहे हेतराम हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं। इनकी पोस्टिंग हिमाचल आर्मी में है। उन्होंने इसके पहले किसी भी मैराथन में भाग नहीं लिया है। इंदिरा राजस्थान में पहली बार भाग लिया तीसरे स्थान पर रहे। 

महिला वर्ग में निरिमा भरत ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया जो कि नासिक के मिलिट्री स्कूल में ट्रेनिंग ले रही हैं। पहली ही बार में मारी बाजी।

दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र की आरती पाटिल ने कब्ज़ा किया। वह तीन साल से मैराथन की ट्रेनिंग ले रही हैं और पहली फुल मैराथन दूसरा स्थान हासिल किया है।

तीसरे स्थान पर मिर्ज़ापुर की तामसी  सिंह रहीं। वह भी अपने करियर की पहली रेस दौड़ रही थीं पहली ही रेस में उन्हें जीत हासिल हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed