फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Angry husband hanged over after dispute with wife family members beat up lover to death

Prayagraj : पत्नी की बेवफाई से नाराज पति ने फांसी लगाई, घरवालों ने प्रेमी को पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 27 Jun 2022 10:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 10:47 PM IST
सार

संतोष मजदूरी करके अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी शादी अकोढ़ा गांव निवासी गेंदा देवी से हुई थी। जिसके बाद उनके तीन बच्चे भी हुए। पुलिस के मुताबिक, पचदेवरा निवासी रामबाबू भी संतोष के साथ ही मजदूरी करता था और उसके घर आया जाया करता था।

विज्ञापन
Prayagraj: Angry husband hanged over after dispute with wife family members beat up lover to death
Prayagraj News : करछना में हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

क्षेत्र के धरी गांव में रहने वाले संतोष कुमार (37) ने पत्नी की बेवफाई से नाराज होकर फांसी लगाकर जान दे दी। इससे आक्रोशित घरवालों ने मृतक की पत्नी के प्रेमी रामबाबू भारतीया (40) को पीट-पीटकर मार डाला। लाठी-डंडों से पिटाई में उसे गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन



संतोष मजदूरी करके अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी शादी अकोढ़ा गांव निवासी गेंदा देवी से हुई थी। जिसके बाद उनके तीन बच्चे भी हुए। पुलिस के मुताबिक, पचदेवरा निवासी रामबाबू भी संतोष के साथ ही मजदूरी करता था और उसके घर आया जाया करता था। इसी दौरान वह उसकी पत्नी के नजदीक आ गया और दोनों में प्रेम संबंध हो गए।
विज्ञापन



जानकारी पर संतोष ने विरोध किया और इस बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद होने लगा। 25 जून को उसकी पत्नी प्रेमी के साथ मायके चली गई। घर लौटने पर जब इसकी जानकारी हुई तो संतोष आक्रोशित हो उठा। रविवार शाम वापस आने पर उसने पत्नी को पीट दिया। इस दौरान उनके बीच जमकर झगड़ा भी हुआ। इसके बाद दोनों सोने चले गए। उधर, रात में नींद खुली तो महिला ने देखा कि उसका पति फांसी पर लटका हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन कर प्रेमी को बुलाया
पुलिस के मुताबिक, गेंदा देवी ने बताया कि पति को फांसी पर लटका देख वह घबरा गई और फोन कर प्रेमी को बुला लिया। दोनों ने मिलकर शव को फंदे से उतारा और इसी दौरान ग्रामीणों को भनक लग गई। उन्होंने संतोष को मृत पड़ा देखा तो स्तब्ध रह गए। उनकी सूचना पर उसके भाई व अन्य परिजन आए और हत्या का आरोप लगाते हुए पत्नी के प्रेमी को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और गंभीर रूप से जख्मी हाल में उसे एसआरएन पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

पोस्टमार्टम से खुला फांसी का राज
संतोष की फांसी का राज पोस्टमार्टम में खुला। दरअसल घटना के बाद मौके पर पहुंचे उसके भाई व अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर उसकी हत्या की है। लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि उसने फांसी लगाकर जान दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने की वजह से मौत की बात सामने आने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, रामबाबू की मौत सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से हुई। 

पत्नी-प्रेमी पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस
मृतक संतोष के भाई बृजेश ने रात में ही हत्या की तहरीर देकर भाई की पत्नी व उसके प्रेमी को नामजद कराया। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कहानी उलट गई। जिसके बाद पुलिस ने हत्या की जगह मुकदमे को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप से संबंधित धारा में तरमीम कर लिया। उधर, मृतक रामबाबू के बेटे आशीष ने भी तहरीर देकर गेंदा देवी पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि उसने साजिशन उसके पिता को फोन कर बुलाया जिसके बाद उन्हें बेरहमी से पीटा गया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान सुबह उनकी सांसें थम गईं। 


अब किसके सहारे रहेंगे बच्चे
इस घटना के बाद से संतोष के तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। उधर मां के हिरासत में होने से मौके पर पहुंचे लोग यह भी चर्चा करते रहे कि अब बच्चे किसके सहारे रहेंगे। इनमें बड़ी बेटी रागिनी 12 वर्ष, अंशु नौ वर्ष, पृथ्वीराज पांच व अंशिका तीन वर्ष की है। ग्रामीणों ने बताया कि गेंदा देवी गांव में झाड़-फूंक भी करती थी। 


मृतक संतोष की पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उधर रामबाबू के परिजनों की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। - सौरभ दीक्षित, एसपी यमुनापार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed