फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Angered by the teasing, the student chased Shohde on the road with a shoe, incident capture in cctv

Prayagraj: छींटाकशी से नाराज छात्रा ने जूता लेकर शोहदे को सड़क पर दौड़ाया, घटना सीसीटीवी में कैद

Wed, 11 Sep 2024 02:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Sep 2024 02:04 PM IST
सार

स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्रा अपनी सहपाठियों के साथ वापस आ रही थी तभी टोल पर मौजूद किसी युवक ने उसपर कमेंट कर दिया। कमेंट करने से नाराज छात्रा हाथ में जूता लेकर युवक को दौड़ा लिया। साथी छात्राओं ने छात्रा को रोकने का प्रयास कर रही है। इसी बीच किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए इसकी जानकारी औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को दी है।

विज्ञापन
Prayagraj: Angered by the teasing, the student chased Shohde on the road with a shoe, incident capture in cctv
मुंगारी टोल प्लाजा पर एक छात्रा द्वारा हाथ में जूता लेकर एक शोहदे को दौड़ाने का वायरल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

मिर्जापर राजमार्ग पर मुंगारी टोल प्लाजा पर मंगलवार दोपहर एक छात्रा द्वारा हाथ में जूता लेकर एक शोहदे को दौड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


आरोप है कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्रा अपनी सहपाठियों के साथ वापस आ रही थी, तभी टोल पर मौजूद किसी शोहदे ने उस पर अभद्र कमेंट कर दिया। इससे नाराज छात्रा हाथ में जूता लेकर  उसको दौड़ा लिया। साथी छात्राओं ने छात्रा को रोकने का प्रयास कर रही है। इसी बीच किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए इसकी जानकारी औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को दी है।
विज्ञापन


वहीं घटना के बाद वहां भीड़ इकट्ठा होने पर छात्रा वहां से चली गई। मामले में एसओ औद्योगिक महेश मिश्रा ने बताया कि छात्रा द्वारा हाथ में जूता लिए हुए फोटो वायरल हुई है, लेकिन कोई भी शिकायत लेकर नहीं आया। मामला क्या है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। टोल बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के साथ स्कूल में छात्रा की पहचान कर मामले की जानकारी ली जाएगी। यदि किसी तरह की छेड़खानी का मामला है तो घटना के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed