फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj and Humsafar Express arrived in the afternoon, fog also affected the flights.

Prayagraj News: दोपहर को पहुंची प्रयागराज व हमसफर एक्स., विमानों पर भी कोहरे का असर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj and Humsafar Express arrived in the afternoon, fog also affected the flights.
कोहरे के कारण मंगलवार को रेल और विमान सेवाएं प्रभावित रहीं। प्रयागराज व हमसफर एक्सप्रेस दोपहर को प्रयागराज पहुंचीं तो दिल्ली, मुंबई व बंगलूरू की उड़ानों पर भी कोहरे का असर देखने को मिला। कड़ाके की ठंड में यात्रियों को स्टेशन और एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रयागराज एक्सप्रेस तकरीबन छह घंटे और हमसफर एक्सप्रेस सात घंटे 15 मिनट की देरी से प्रयागराज पहुंची। सोमवार की हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस मंगलवार को 16 घंटे 24 मिनट की देरी से प्रयागराज पहुंची। नई दिल्ली वंदे भारत चार घंटे की देरी से पहुंची। बनारस वंदे भारत तीन घंटे 30 विलंबित रही। आगरा से चलने वाली वंदे भारत भी छह घंटे 30 मिनट की देरी से प्रयागराज पहुंची।
विज्ञापन

गोरखपुर से आने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस रामबाग स्टेशन पर एक घंटे, कालिंदी एक्सप्रेस छह घंटे 30 मिनट, नेताजी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, कामायनी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से प्रयागराज आई। इसी तरह विमान सेवाओं पर भी कोहरे का असर रहा। एलायंस एयर की नई दिल्ली से आने वाली फ्लाइट अपने निर्धारित समय सुबह 9:10 बजे की जगह 10:53 बजे पहुंची। यह फ्लाइट 9:35 की जगह 11:20 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिगो की भुवनेश्वर फ्लाइट 11 बजे की जगह 12:27 बजे पहुंची और यह यहां से 1:03 बजे उड़ान भर सकी। बंगलूरू की फ्लाइट 12:20 बजे की जगह 12:57 बजे आई और 12:55 बजे की जगह 1:44 बजे रवाना हुई। मुंबई की फ्लाइट दोपहर 1:00 बजे की जगह 1.30 पहुंची और 45 मिनट की देरी से 2:15 बजे उड़ान भर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed