{"_id":"65d6678602adbe1f600ae524","slug":"prayagraj-airport-will-have-the-largest-number-of-x-ray-machines-and-check-in-counters-in-up-allahabad-news-c-3-1-ald1024-323458-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: यूपी में सबसे ज्यादा एक्सरे मशीन और चेक-इन काउंटर वाला होगा प्रयागराज एयरपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: यूपी में सबसे ज्यादा एक्सरे मशीन और चेक-इन काउंटर वाला होगा प्रयागराज एयरपोर्ट
विज्ञापन
प्रयागराज एयरपोर्ट के नाम एक खास उपलब्धि दर्ज होने जा रही है। प्रयागराज सूबे का पहला ऐसा एयरपोर्ट होने जा रहा है जहां इसी वर्ष सर्वाधिक एक्सरे मशीन और चेक-इन काउंटर हो जाएंगे। इतना ही नहीं सर्वाधिक छह एरोब्रिज वाला एयरपोर्ट का तमगा भी प्रयागराज एयरपोर्ट को महाकुुंभ मेले के पूर्व मिल जाएगा।
दरअसल, प्रयागराज एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का कार्य इन दिनों चल रहा है। महाकुंभ मेले के पूर्व दिसंबर 24 तक विस्तारीकरण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यहां मौजूदा टर्मिनल भवन 6700 वर्गमीटर में है जो 20830 वर्गमीटर किया जा रहा है। एयरपोर्ट विस्तारीकरण के बाद यहां तमाम सुविधाएं बढ़ जाएंगी। मौजूदा समय यहां यात्रियों के लगेज के लिए दो एक्सरे मशीन लगी हैं। विस्तारीकरण के बाद इसकी संख्या 11 हो जाएगी। इतनी संख्या में किसी भी एयरपोर्ट में एक्सरे मशीन नहीं है। इतना ही नहीं एयरपोर्ट पर मौजूदा 11 की जगह विस्तारीकरण के बाद 42 चेक-इन काउंटर हो जाएंगे। 42 चेक-इन काउंटर प्रदेश के किसी भी एयरपोर्ट में मौजूदा समय नहीं है। खास बात यह है कि प्रयागराज एयरपोर्ट पर
एडवांस इमेजिंग टेक्नोलॉजी से लैस ये एक्सरे मशीन लगाई जाएगी। यह मशीन बैग आदि में मौजूद किसी भी तरह के हथियार, एक्सप्लोसिव और पैकेज आदि को आसानी से डिटेक्ट कर सकती है। इसके अलावा एयरपोर्ट में महाकुंभ के पूर्व चार और एरोब्रिज लग जाएंगे। अभी यहां वर्तमान टर्मिनल में दो एरोब्रिज लगे हुए हैं। विस्तारीकरण के बाद एक एरोब्रिज वर्तमान बिल्डिंग में और तीन नई बिल्डिंग में लगाए जाएंगे। इस तरह से यहां कुल छह एरोब्रिज हो जाएंगे। इसके बाद यह सर्वाधिक एरोब्रिज वाला सूबे का एयरपोर्ट हो जाएगा। यहां एयरपोर्ट विस्तारीकरण का कार्य विशाल इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा किया जा रहा है। इस पूरे कार्य की कुल लागत 152.87 करोड़ रुपये है।