{"_id":"63b069fd931a21261878b614","slug":"prayagraj-airport-there-is-hope-of-starting-direct-flight-to-nagpur-alliance-air-can-operate","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Airport : नागपुर के लिए सीधी उड़ान शुरू होने की बंधी आस, एलाइंस एयर कर सकता है संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Airport : नागपुर के लिए सीधी उड़ान शुरू होने की बंधी आस, एलाइंस एयर कर सकता है संचालन
Sat, 31 Dec 2022 10:27 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 31 Dec 2022 10:27 PM IST
सार
प्रयागराज से नागपुर के लिए 16 जून 2018 को ही जेट एयरवेज ने रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम उड़ान के तहत सीधी फ्लाइट शुरू की थी। तब इसका संचालन सप्ताह में तीन दिन हुआ। इस दौरान फ्लाइट का पैसेंजर 80 फीसदी से ज्यादा का ही रहा।
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज एयरपोर्ट।
- फोटो : prayagraj
विस्तार
प्रयागराज से ऑरेंज सिटी कहे जाने वाले नागपुर के लिए एक बार फिर से सीधी उड़ान शुरू होने की आस बंध गई है। इसका संचालन एलाइंस एयर द्वारा किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) के समर शेड्यूल में इस उड़ान को शामिल किया जा रहा है। यानी कि अगले वित्तीय वर्ष पर प्रयागराज से नागपुर के लिए सीधी उड़ान हो जाएगी।
विज्ञापन
प्रयागराज से नागपुर के लिए 16 जून 2018 को ही जेट एयरवेज ने रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम उड़ान के तहत सीधी फ्लाइट शुरू की थी। तब इसका संचालन सप्ताह में तीन दिन हुआ। इस दौरान फ्लाइट का पैसेंजर 80 फीसदी से ज्यादा का ही रहा। जो हवाई सफर के हिसाब से अच्छा माना जाता है। बावजूद इसके अप्रैल 2019 में अचानक इस फ्लाइट का संचालन रोक दिया गया। तब से अब तक इस फ्लाइट का संचालन शुरू नहीं हो सका है। उधर, प्रयागराजवासी लगातार नागपुर फ्लाइट शुरू करने की मांग कर रहे हैं। एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में भी यह मुद्दा उठ चुका है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि नागपुर उड़ान शुरू करने की इच्छा एलाइंस एयर ने जताई है। इसके लिए एलाइंस एयर की ओर से प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। वर्तमान में एलाइंस एयर प्रयागराज से दिल्ली और बिलासपुर के लिए फ्लाइट चला रही है। एयरपोर्ट सलाहकार समिति की अध्यक्ष एवं सांसद केशरी देवी पटेल का कहना है कि उन्होंने भी उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र भेजकर नागपुर उड़ान शुरू करने की मांग की है। उम्मीद है कि इस फ्लाइट का संचालन उड़ान योजना के तहत शायद एलाइंस एयर को मिल जाए। डीजीसीए समर शेड्यूल में इसके शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन