Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Airport: Silence prevailed at Prayagraj Airport; there was no flight movement.

Prayagraj Airport : प्रयागराज एयरपोर्ट पर पसरा रहा सन्नाटा, नहीं हुई विमानों की आवाजाही

Sat, 04 Jul 2026 04:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Jul 2026 04:05 PM IST
सार

प्रयागराज एयरपोर्ट पर 24 मई 2020 के बाद यह पहला मौका था जब एयरपोर्ट पर एक भी विमान का संचालन नहीं किया गया। एयरपोर्ट पर सन्नाटा पसरा रहा और किसी विमान की आवाजाही नहीं हुई। 

विज्ञापन
Prayagraj Airport: Silence prevailed at Prayagraj Airport; there was no flight movement.
प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज एयरपोर्ट पर 24 मई 2020 के बाद यह पहला मौका था जब एयरपोर्ट पर एक भी विमान का संचालन नहीं किया गया। एयरपोर्ट पर सन्नाटा पसरा रहा और किसी विमान की आवाजाही नहीं हुई। सिविल एयरपोर्ट पर एक बार फिर कोरोना काल जैसा सन्नाटा देखने को मिला। शनिवार चार जुलाई को एयरपोर्ट से एक भी विमान ने उड़ान नहीं भरी न ही किसी विमान की लैंडिंग हुई। 2232 दिन के बाद फिर वही कोरोना काल वाला दिन देखा गया।  

विज्ञापन


उड़ानों में लगातार हो रही कटौती के कारण अब एयरपोर्ट पर सप्ताह में सिर्फ छह दिन ही विमानों का आवागमन हो सकेगा। इससे पहले कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में 25 मार्च से 24 मई 2020 तक उड़ानों का संचालन पूरी तरह बंद रहा था। उसके बाद से यह पहला मौका रहा जब किसी एक दिन एयरपोर्ट पूरी तरह सूना रहा। दरअसल, प्रयागराज एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिए उड़ानों की संख्या लगातार कम होती जा रही है, जिसका असर फ्लाइट्स के शेड्यूल पर दिखने लगा है।
विज्ञापन


वर्तमान में अकासा एयर की मुंबई फ्लाइट ही एकमात्र ऐसी उड़ान थी जिसका रोजाना संचालन हो रहा था। लेकिन अब अकासा एयर ने अपनी सेवा में भारी कटौती कर दी है। सात दिन चलने वाली यह फ्लाइट अब सप्ताह में सिमटकर सिर्फ एक दिन रह गई है। इस बड़े बदलाव के कारण शनिवार को कोई भी फ्लाइट उपलब्ध नहीं रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

हर बुधवार को प्रयागराज से सिर्फ एक विमान जाएगा दिल्ली

विमानन कंपनियों की ओर से किए गए इस बदलाव का असर अन्य रूटों पर भी पड़ा है। इंडिगो एयरलाइंस ने भी प्रयागराज से मुंबई के लिए संचालित होने वाली अपनी फ्लाइट के फेरे कम कर दिए हैं। अब यह उड़ान सप्ताह में छह दिन के बजाय सिर्फ चार दिन ही संचालित की जाएगी। उड़ानों में इस कटौती का आलम यह है कि प्रत्येक बुधवार को प्रयागराज एयरपोर्ट से अब सिर्फ दिल्ली के लिए ही एकमात्र विमान उड़ान भरेगा, जबकि बाकी शहरों की कनेक्टिविटी उस दिन ठप रहेगी।

अगर एक-एक करके विमान सेवा ही बंद करनी है तो करोड़ों रुपये खर्च करके प्रयागराज एयरपोर्ट का विस्तार क्यों किया गया। - धनंजय सिंह , पूर्व सदस्य प्रयागराज एयरपोर्ट सलाहकार समिति।

उड्डयन मंत्री से दिल्ली जाकर मुलाकात करूंगा। प्रयागराज यूपी का महत्वपूर्ण शहर है। यहां से प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ान होनी चाहिए। - प्रवीण पटेल, सांसद, फूलपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed