फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Airport record was created during the Maha Kumbh Mela, now the city sky is yearning for flights

Prayagraj Airport : महाकुंभ में रचा कीर्तिमान, अब उड़ानों के लिए तरस रहा शहर का आसमान

Mon, 20 Apr 2026 04:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Apr 2026 04:36 PM IST
सार

संगमनगरी का हवाई सफर इन दिनों बेहद खराब दौर से गुजर रहा है। जिस प्रयागराज एयरपोर्ट ने महाकुंभ-2025 के दौरान देश के शीर्ष 20 व्यस्ततम हवाई अड्डों में जगह बनाकर सुर्खियां बटोरी थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा है।

विज्ञापन
Prayagraj Airport record was created during the Maha Kumbh Mela, now the city sky is yearning for flights
flight - फोटो : Adobe stock

विस्तार

संगमनगरी का हवाई सफर इन दिनों बेहद खराब दौर से गुजर रहा है। जिस प्रयागराज एयरपोर्ट ने महाकुंभ-2025 के दौरान देश के शीर्ष 20 व्यस्ततम हवाई अड्डों में जगह बनाकर सुर्खियां बटोरी थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के आंकड़े बेहद चौंकाने वाले और चिंताजनक हैं। एयरपोर्ट के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब विमानों की वार्षिक आवाजाही का आंकड़ा गिरकर चार हजार के भी नीचे पहुंच गया है।

विज्ञापन


हवाई अड्डे के निर्माण के बाद से अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचे इन आंकड़ों के मुताबिक, बीते वित्तीय वर्ष में महज 3766 विमानों का ही आवागमन हुआ। विमानों की संख्या में लगातार हो रही इस कमी का सीधा और बड़ा असर यात्रियों की संख्या पर भी पड़ा है। पिछले साल की तुलना में इस बार हवाई सफर करने वाले मुसाफिरों की संख्या लगभग आधी रह गई है।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2024-25 में 10.82 लाख यात्रियों ने प्रयागराज से उड़ान भरी थी, वहीं इस बार यह ग्राफ लुढ़क कर मात्र 5.34 लाख पर सिमट गया है। वर्तमान में प्रयागराज एयरपोर्ट से उड़ानों का दायरा सिमटकर सिर्फ छह शहरों तक रह गया है, जिसके चलते यात्रियों को मजबूरी में वाराणसी या लखनऊ का रुख करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विडंबना यह है कि महाकुंभ की भव्यता को देखते हुए करोड़ों रुपये की भारी-भरकम लागत से एयरपोर्ट का विस्तार किया गया था और एक आधुनिक नया टर्मिनल तैयार किया गया था, लेकिन विमानों की कमी और घटते रूटों के कारण यह नया टर्मिनल पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है।

करोड़ों का निवेश और बुनियादी ढांचा होने के बावजूद उड़ानों का न होना न केवल विभाग के लिए चिंता का विषय है, बल्कि शहर के विकास की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा रहा है। विमानन कंपनियों की इस बेरुखी ने संगमनगरी के आसमान को सूना कर दिया है।

प्रयागराज एयरपोर्ट में वित्तीय वर्षवार विमानों एवं यात्रियों की आवाजाही का आंकड़ा :
वित्तीय वर्ष : यात्रियों की संख्या : विमानों की संख्या


2025-26 : 5,34,206 : 3766
2024-25 : 10,82,979 : 10,477
2023-24 : 5,97,972 : 6678
2022-23 : 5,70,505 : 7958
2021-22 : 4,41,749 : 6721
2020-21 : 3,47,166 : 4124
2019-20 : 4,15,064 : 4482

विमानों की कम होती संख्या चिंता का विषय है। उड्डयन मंत्री से इस संबंध में मुलाकात की जाएगी कि प्रयागराज से ज्यादा से ज्यादा शहरों का सीधा हवाई संपर्क किया जाए। - प्रवीण पटेल, सांसद एवं चेयरमैन प्रयागराज एयरपोर्ट सलाहकार समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed