फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Airport: Prayagraj-Bilaspur flight can start from June 7, Air India is preparing to go to Delhi dail

Prayagraj : सात जून से शुरू हो सकती है प्रयागराज-बिलासपुर फ्लाइट, एयर इंडिया कर रही रोज दिल्ली जाने की तैयारी

Mon, 27 May 2024 11:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 May 2024 11:28 AM IST
सार

फिलहाल अगले माह से वहां पहुंचने के लिए उड़ान का संकट खत्म हो जाएगा। एलाइंस एयर प्रबंधन ने पुन: प्रयागराज एयरपोर्ट प्रशासन से स्लॉट मांगा है। यहां से हरी झंडी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि इसी सप्ताह डीजीसीए और वायुसेना ने भी इस विमान के संचालन की अनुमति एलाइंस एयर को दे देगी।

विज्ञापन
Prayagraj Airport: Prayagraj-Bilaspur flight can start from June 7, Air India is preparing to go to Delhi dail
Flight - फोटो : iStock

विस्तार

प्रयागराज-बिलासपुर फ्लाइट का संचालन अगले माह सात जून से शुरू हो सकता है। पहले की तरह ही यह विमान एलाइंस एयर की ओर से शुरू किया जाएगा। इतना ही नहीं एलाइंस एयर ने प्रयागराज से दिल्ली के लिए संचालित विमान को भी हर रोज चलाने की तैयारी की है। अभी यह विमान पांच दिन ही उड़ान भरता है।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले माह ही एलाइंस एयर की प्रयागराज-बिलासपुर विमान का संचालन अचानक बंद हो गया। इस विमान के बंद होने के बाद प्रयागराज का छतीसगढ़ से सीधा हवाई संपर्क टूट गया। क्योंकि अक्तूबर 2023 को ही इंडिगो ने प्रयागराज- रायपुर उड़ान भी बंद की थी। ऐसे में विमान से छत्तीसगढ़ जाने वाले यात्रियों को दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन


फिलहाल अगले माह से वहां पहुंचने के लिए उड़ान का संकट खत्म हो जाएगा। एलाइंस एयर प्रबंधन ने पुन: प्रयागराज एयरपोर्ट प्रशासन से स्लॉट मांगा है। यहां से हरी झंडी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि इसी सप्ताह डीजीसीए और वायुसेना ने भी इस विमान के संचालन की अनुमति एलाइंस एयर को दे देगी। सात जून से विमान संचालित हो सकता है। बता दें कि पूर्व में दिल्ली से एलाइंस एयर का विमान उड़ान भरकर प्रयागराज आता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर यहां से वहीं विमान बिलासपुर और वापस प्रयागराज आने के बाद दिल्ली रवाना हो जाता था। यह सेवा सप्ताह में चार दिन उपलब्ध थी। अब उसी स्लॉट पर यह विमान एक बार फिर से शुरू हो सकता है। इसके अलावा सात जून से ही एलाइंस एयर की प्रयागराज-दिल्ली सेवा भी पांच की बजाए सात दिन शुरू हो रही है। अभी यह विमान मंगलवार और रविवार को संचालित नहीं होता है। एलाइंस एयर से जुड़े प्रतिनिधियों को भी उम्मीद है कि यह बिलासपुर सेवा सात जून से शुरू हो सकती है।

यह रहेगी संभावित समय सारिणी

दिल्ली-प्रयागराज, सुबह 7.50-9.35 बजे

प्रयागराज-बिलासुपर, सुबह 10.00- 11.20 बजे

बिलासपुर-प्रयागराज, शाम 4.25-5.45 बजे

प्रयागराज-दिल्ली, शाम 6.10- 7.55 बजे

 

बिलासपुर के लिए पुन: उड़ान के संचालन के लिए स्लॉट मांगा गया है। एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से स्लॉट की स्वीकृति है। वायु सेना से अनुमति के बाद दोबारा संचालन शुरू हो सकता है। - राजेश कुमार, निदेशक, प्रयागराज एयरपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed