फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj airport: It was number one in Maha Kumbh, now Ayodhya and Gorakhpur airports have also moved ahead

Prayagraj airport : महाकुंभ में थे नंबर वन, अब अयोध्या और गोरखपुर एयरपोर्ट भी हो गए आगे

Fri, 18 Apr 2025 03:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Apr 2025 03:56 PM IST
सार

महाकुंभ के दौरान देश के सर्वाधिक 20 व्यस्ततम हवाई अड्डों शामिल प्रयागराज एयरपोर्ट अब अयोध्या और गोरखपुर एयरपोर्ट से भी पीछे हो गया है। दुनिया के सबसे बड़े मेले के दौरान जहां औसतन 100 विमानों की आवाजाही हो रही थी तो वही अब घटकर 10 से 12 विमानों पर ही आ गई है।

विज्ञापन
Prayagraj airport: It was number one in Maha Kumbh, now Ayodhya and Gorakhpur airports have also moved ahead
हवाई यात्रा। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

विज्ञापन

महाकुंभ के दौरान देश के सर्वाधिक 20 व्यस्ततम हवाई अड्डों शामिल प्रयागराज एयरपोर्ट अब अयोध्या और गोरखपुर एयरपोर्ट से भी पीछे हो गया है। दुनिया के सबसे बड़े मेले के दौरान जहां औसतन 100 विमानों की आवाजाही हो रही थी तो वही अब घटकर 10 से 12 विमानों पर ही आ गई है।

महाकुंभ के दौरान एयरपोर्ट में औसतन 12 हजार यात्रियों का आवागमन होता था, अब यह संख्या 1500 के आसपास आ गई है। विमानों की घटती संख्या इसकी मुख्य वजह बताई जा रही है। एयरपोर्ट निर्माण के बाद यह पहला मौका है जब नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) के समर शेड्यूल में प्रयागराज को एक भी नई उड़ान नहीं मिली। अलबत्ता जो उड़ान यहां से संचालित हो रही थी, वह भी एक-एक करके बंद हो गईं। हाल ही में एलाइंस एयर की दिल्ली और इंडिगो की लखनऊ उड़ान बंद की गई है। इसके अलावा यात्रियों से तकरीबन फुल जाने वाली इंडिगो की मुंबई और बंगलूरू उड़ान जो हर रोज उड़ान भर रही थी, कंपनी ने उसके फेरे घटा दिए हैं।

विज्ञापन

अप्रैल 2025 के शुरुआती 16 दिनों की बात करें तो एयरपोर्ट में महज 24,237 यात्रियों का कुल 182 विमानों से आवागमन हुआ। वहीं, गोरखपुर और अयोध्या एयरपोर्ट में इस दौरान 50 हजार से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही हुई। बीते वित्तीय वर्ष की बात करें तो प्रदेश में लखनऊ और वाराणसी के बाद सर्वाधिक विमान एवं यात्रियों की आवाजाही प्रयागराज एयरपोर्ट में ही हो रही थी। एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्य आशीष गुप्ता और धनंजय सिंह कहते हैं कि प्रयागराज प्रदेश का महत्वपूर्ण शहर है। महाकुंभ के पूर्व ही करोड़ों की लागत से नया टर्मिनल बनाया गया। अगर विमान बंद करने ही थे तो टर्मिनल बनाया क्यों गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed