फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Airport: DGCA released summer schedule, from today all flights will start with changed timings.

Prayagraj Airport : डीजीसीए ने समर शेड्यूल किया जारी, आज से बदले समय से होगा सभी विमानों का आवागमन

Sun, 31 Mar 2024 06:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 Mar 2024 06:18 PM IST
सार

डीजीसीए के समर शेड्यूल में एलाइंस एयर की दिल्ली और बिलासपुर उड़ान का संचालन 15 अप्रैल 24 तक के लिए ही दर्शाया गया है। इसके बाद इन दोनों विमानों का संचालन होगा या नहीं उसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। डीजीसीए के समर शेड्यूल में इंडिगो की प्रयागराज-मुंबई सेवा की रवानगी दोपहर ढाई बजे होगी।

विज्ञापन
Prayagraj Airport: DGCA released summer schedule, from today all flights will start with changed timings.
प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : prayagraj

विस्तार

प्रयागराज एयरपोर्ट से संचालित सभी विमानों का समय रविवार 31 मार्च से बदल गया है। नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए ) का समर शेड्यूल लागू होने की वजह से अक्तूबर 24 तक यहां से संचालित सभी विमान बदले समय से संचालित होंगे। नई समय सारिणी के हिसाब से इंडिगो की दिल्ली उड़ान रविवार 31 मार्च से दोपहर 2:55 की जगह 12:55 बजे उड़ान भरी। वहीं, दिल्ली जाने वाली एलाइंस एयर की उ़ड़ान अब शाम 6:10 बजे यहां से रवाना हुई।

विज्ञापन


डीजीसीए के समर शेड्यूल में एलाइंस एयर की दिल्ली और बिलासपुर उड़ान का संचालन 15 अप्रैल 24 तक के लिए ही दर्शाया गया है। इसके बाद इन दोनों विमानों का संचालन होगा या नहीं उसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। डीजीसीए के समर शेड्यूल में इंडिगो की प्रयागराज-मुंबई सेवा की रवानगी दोपहर ढाई बजे होगी। अभी यह विमान दोपहर डेढ़ बजे रवाना होता है। यहां इसके आने का समय दोपहर 12:55 बजे है, जो अब दोपहर दो बजे यहां पहुचेंगा।
विज्ञापन


इंडिगो की ही भोपाल से प्रयागराज के लिए उड़ान अब दोपहर 2:40 की जगह सुबह 9:55 बजे उड़ान भरेगी। यहां इसका आगमन 11:20 बजे होगा। प्रयागराज से इसकी रवानगी अब 11:35 की जगह 11:40 बजे होगी। पिछले वर्ष लागू विंटर शेड्यूल में प्रयागराज का देश के नौ शहरों से सीधा हवाई संपर्क था, जो अब समर शेड्यूल में घटकर आठ ही रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज से विमानों की यह रहेगी समय सारिणी (इंडिगो)

प्रयागराज-मुंबई, दोपहर 2:30- 4:30 बजे
मुंबई-प्रयागराज, सुबह 11:55-2:00 बजे

प्रयागराज-दिल्ली , दोपहर 12:55-2:15 बजे
दिल्ली-प्रयागराज , सुबह 11:10- 12:25 बजे

प्रयागराज-भोपाल , सुबह 11:40-1:15 बजे
भोपाल-प्रयागराज, सुबह 9:55-11:20 बजे

प्रयागराज-बंगलुरू, सुबह 11:30-1:45 बजे
बंगलूरू-प्रयागराज, सुबह 8:40-10:55 बजे

प्रयागराज-भुवनेश्वर, शाम 4:20-6:15 बजे
भुवनेश्वर-प्रयागराज, सुबह 9:50-11:40 बजे

प्रयाराज-देहरादून 12:00-1:50 बजे
देहरादून-प्रयागराज दोपहर 2:15-4:00 बजे

प्रयागराज-लखनऊ शाम 5:00-5:45 बजे
लखनऊ-प्रयागराज, दोपहर 3:50-4:40 बजे

(एलाइंस एयर)

प्रयागराज-दिल्ली , शाम 6:10-7:55 बजे

दिल्ली-प्रयागराज, सुबह 7:50-9:35 बजे
प्रयागराज-बिलासुपर, सुबह 10:00-11:20 बजे

बिलासपुर-प्रयागराज, शाम 4:25-5:45 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed