फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Airport: Crisis on air travel from 3rd to 8th October, some flights will be delayed or cancelled.

Prayagraj Airport : तीन से आठ अक्तूबर तक हवाई यात्रा पर संकट, देर से चलेंगी या निरस्त रहेगी कुछ फ्लाइट्स

Thu, 21 Sep 2023 06:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Sep 2023 06:21 PM IST
सार

वायुसेना का 91वां स्थापना दिवस इस बार प्रयागराज में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर यहां वायु सेना की ओर से संगम के ऊपर एयर शो आयोजित होगा। एयर शो में कई हेलीकॉप्टर आदि बमरौली से ही संगम के ऊपर कलाबाजी दिखाने के लिए उड़ान भरेंगे।

विज्ञापन
Prayagraj Airport: Crisis on air travel from 3rd to 8th October, some flights will be delayed or cancelled.
प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संभावित आगमन एवं वायु सेना की स्थापना दिवस के मौके पर होने वाले एयर शो की वजह से अगले माह कुछ तिथियों पर हवाई सफर पर संकट आ सकता है। बताया जा रहा है कि तीन से आठ अक्तूबर तक प्रयागराज एयरपोर्ट से संचालित इंदौर, रायपुर, लखनऊ और देहरादून फ्लाइट को निरस्त कर दिया गया है। चर्चा है कि छह से आठ अक्तूबर तक कुछ अन्य हवाई सेवा भी निरस्त रहेंगी या विलंब से चलाई जा सकती हैं।
विज्ञापन


दरअसल, वायुसेना का 91वां स्थापना दिवस इस बार प्रयागराज में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर यहां वायु सेना की ओर से संगम के ऊपर एयर शो आयोजित होगा। एयर शो में कई हेलीकॉप्टर आदि बमरौली से ही संगम के ऊपर कलाबाजी दिखाने के लिए उड़ान भरेंगे, जबकि लड़ाकू विमान ग्वालियर, हिंडन, बरेली आदि एयरबेस से उड़ान भरकर यहां आएंगे और करतब दिखाएंगे।
विज्ञापन


एयर शो भले ही आठ अक्तूबर को हो, लेकिन वायुसेना द्वारा कुछ दिन पहले ही इसकी तैयारी शुरू की जा चुकी है। एयर शो के पूर्व छह अक्तूबर को फुल ड्रेस रिहर्सल भी होगा। इस दौरान भी आसमान में लड़ाकू विमान उड़ान भरेंगे। फिलहाल, एयर शो को देखते हुए प्रयागराज से लखनऊ, देहरादून, रायपुर और इंदौर जाने वाली उड़ानों को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शहरों को जाने वाली फ्लाइट की बुकिंग भी नहीं हो रही है, जिससे यात्री परेशान हैं। चर्चा इस बात की है कि छह से आठ अक्तूबर तक अभी कई और उड़ानें भी निरस्त हो सकती हैं। बता दें कि एयर शो दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे के बीच होना है। इसके अलावा विशेष विमान से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी आगमन संभावित है। ऐसे में उक्त अवधि में यात्री विमानों की आवाजाही अब शायद ही हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed