फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Airport: Akasa direct flight to Delhi and Bangalore hanging in the balance

Prayagraj Airport : अधर में लटकी अकासा की दिल्ली और बंगलूरू की सीधी उड़ान, अब तक शुरू नहीं हो सका संचालन

Mon, 26 Aug 2024 01:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 01:21 PM IST
सार

अकासा एयर की प्रयागराज-मुंबई उड़ान की शुरुआत 25 मई 2024 को हुई थी। इस विमान के संचालन के पूर्व ही डीजीसीए ने अकासा एयर को ही दिल्ली और बंगलूरू उड़ान के संचालन की भी अनुमति दी थी, लेकिन इन दोनों ही शहरों के लिए विमान संचालन शुरू नहीं हो सका।

विज्ञापन
Prayagraj Airport: Akasa direct flight to Delhi and Bangalore hanging in the balance
अकासा एयर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर से दिल्ली की तीसरी और बंगलूरू की दूसरी उड़ान अधर में लटक गई है। यह विमान सेवा मई 24 में शुरू होनी थी लेकिन अब तक इसका संचालन शुरू नहीं हो सका है। यही स्थिति विमानन कंपनी इंडिगो की प्रयागराज-कोलकाता उड़ान की भी है। इस विमान सेवा को भी शुरू करने के लिए अब तक स्लाॅट नहीं दिया जा सका है।

विज्ञापन


बता दें कि अकासा एयर की प्रयागराज-मुंबई उड़ान की शुरुआत 25 मई 2024 को हुई थी। इस विमान के संचालन के पूर्व ही डीजीसीए ने अकासा एयर को ही दिल्ली और बंगलूरू उड़ान के संचालन की भी अनुमति दी थी, लेकिन इन दोनों ही शहरों के लिए विमान संचालन शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन


खास बात यह रही कि मुंबई उड़ान जिसे चलाने की अनुमति बाद में दी गई थी उसका संचालन 25 मई से ही शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि वायुसेना के स्तर से अभी तक इस उड़ान को अनुमति नहीं मिल पाई है। एयरपोर्ट प्रशासन भी लगातार प्रयास कर रहा है कि इन दोनों उड़ान को अनुमति मिल जाए, लेकिन अब तक किए गए सारे प्रयास व्यर्थ ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्य धनंजय सिंह का कहना है कि बंगलूरू के लिए चल रही इंडिगो की फ्लाइट के फेरे कम होने से दिक्कत ज्यादा बढ़ गई है। अगर अकासा को अनुमति मिल जाती है तो बंगलूरू जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, दूसरी ओर कोलकाता उड़ान शुरू करने के लिए इंडिगो प्रयास तो कर रहा है लेकिन उसे स्लॉट नहीं मिल पा रहा है।


बताया जा रहा है कि कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जो समय इंडिगो ने मांगा है, वह उसे नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर इंडिगो पूर्व में मांगे गए समय में फेरबदल करने की तैयारी कर रहा है, ताकि उसे कोलकाता का स्लॉट जल्द से जल्द मिल जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed