Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Haze descends as evening sets in; Civil Lines returns to the 'red zone', while the AQI in Jhunsi also crosses

प्रयागराज : शाम होते ही छाई धुंध, सिविल लाइंस दोबारा रेड जोन में, झूंसी में भी एक्यूआई 250 के पार

Sat, 14 Nov 2026 05:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Nov 2026 05:44 PM IST
सार

एक दिन की राहत के बाद प्रयागराज की हवा फिर प्रदूषण की गिरफ्त में आ गई है। सिविल लाइंस में पीएम-10 का अधिकतम स्तर 400 पार पहुंच गया, जबकि झूंसी का एक्यूआई भी 250 से ऊपर दर्ज हुआ। हवा की धीमी रफ्तार और बारिश की संभावना नहीं होने से फिलहाल राहत के आसार कम हैं।

विज्ञापन
Haze descends as evening sets in; Civil Lines returns to the 'red zone', while the AQI in Jhunsi also crosses
शनिवार को प्रयागराज में बक्शी बांध के पास छाया धुंध। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बृहस्पतिवार को एक दिन की राहत मिलने के बाद शुक्रवार को संगमनगरी की आबोहवा फिर बिगड़ गई। हवा की रफ्तार धीमी पड़ते ही धूल और धुएं के कण वातावरण में जमा होने लगे। शाम होते-होते शहर के आसमान पर स्मॉग की मोटी चादर छा गई।

विज्ञापन


सिविल लाइंस में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा। पीएम-10 का अधिकतम स्तर 400 के पार पहुंच गया। झूंसी में एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 250 के पार दर्ज किया गया। इसके मुकाबले तेलियरगंज में पीएम-10 का स्तर करीब 215 के आसपास रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार को हवा की रफ्तार कम रहने से प्रदूषक तत्वों को बिखरने का मौका नहीं मिला। शाम पांच बजे के बाद केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों में सिविल लाइंस का एक्यूआई लगातार बढ़ता रहा। इसके चलते सिविल लाइंस एक बार फिर रेड जोन में पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञ शुभम सिंह के मुताबिक, प्रदेश के दूसरे शहरों की तरह प्रयागराज में भी प्रदूषण का स्तर काफी अधिक है। इससे जल्द राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं है। हवा की रफ्तार भी सीमित रहने का अनुमान है। ऐसे में प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है।


उन्होंने बताया कि हवा की गति कम होने से धूल, धुएं और अन्य प्रदूषक तत्व वातावरण में एक ही जगह जमा हो रहे हैं। देर रात और सुबह के समय तापमान कम होने से ये कण धरती की सतह के करीब एकत्र हो जाते हैं। इससे वातावरण में धुंध और स्मॉग की परत दिखाई देने लगती है। हवा की रफ्तार नहीं बढ़ी तो आने वाले दिनों में लोगों को प्रदूषण से और परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed