{"_id":"61081bcada99a40b497b49da","slug":"prayagraj-after-the-death-of-the-girl-child-in-a-road-accident-there-was-a-ruckus-and-stone-pelting","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : फूलपुर में वाहन ने बच्ची को रौंदा, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : फूलपुर में वाहन ने बच्ची को रौंदा, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, पथराव
Mon, 02 Aug 2021 09:52 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 02 Aug 2021 09:52 PM IST
सार
बेकाबू वाहन (पिकअप) ने सड़क किनारे खेल रही करीब चार वर्षीय एक लड़की को रौंद दिया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
हादसा
विस्तार
बेकाबू वाहन (पिकअप) ने सड़क किनारे खेल रही करीब चार वर्षीय एक लड़की को रौंद दिया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। आक्रोशित परिजनों शव रखकर सड़क जाम कर दिया। पथराव भी किया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची फूलपुर पुलिस ने जाम समाप्त कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बौड़ई स्थित बर्जीबरा गांव निवासी अच्छेलाल की लगभग चार वर्षीय बेटी सुशीला सड़क किनारे सोमवार दोपहर खेल रही थी। इसी बीच गाड़ी उसे रौंदते हुए आगे निकल गई। इससे बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। हादसे से गुस्साए परिजनों ने फूलपुर प्रतापपुर मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।
काफी देर तक चले चक्काजाम से सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे आवागमन में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क जाम की सूचना पर कोतवाली प्रभारी राजकिशोर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और जाम समाप्त करने की कोशिश में जुट गए। उधर मुुआवजे व टक्कर मारने वाली गाड़ी को पकड़ने की मांग की गई। फिलहाल कोतवाली प्रभारी ने किसी तरह मामला शांत कराया। उधर सामने ही बच्ची की मौत के बाद मां-बाप व परिवार के अन्य सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में रेलकर्मी घायल
फूलपुर-मुबारकपुर बाइक से घर जा रहे आलेमऊ गांव निवासी रेलकर्मी दीपू उर्फ दीपक पुत्र रमेश श्रीवास्तव को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने शहर रेफर कर दिया।