फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: After hitting an innocent child, the tractor driver ran away with a stone on his head.

Prayagraj : मासूम को टक्कर मारने के बा द सिर पर पत्थर रखकर भागा ट्रैक्टर चालक

Thu, 23 Apr 2026 09:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Apr 2026 09:03 PM IST
सार

कोहड़ारघाट क्षेत्र के मई गांव में बृहस्पतिवार को सुबह सड़क किनारे नल से पानी पीने गए दो वर्षीय मासूम रंजीत को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंद दिया। इसके बाद चालक ने मानवता की हदें पार करते हुए बच्चे के सिर पर भारी पत्थर रखकर भा गया।

विज्ञापन
Prayagraj: After hitting an innocent child, the tractor driver ran away with a stone on his head.
रंजीत। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोहड़ारघाट क्षेत्र के मई गांव में बृहस्पतिवार को सुबह सड़क किनारे नल से पानी पीने गए दो वर्षीय मासूम रंजीत को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंद दिया। इसके बाद चालक ने मानवता की हदें पार करते हुए बच्चे के सिर पर भारी पत्थर रखकर भा गया। अस्पताल ले जाते समय मासूम की रास्ते में मौत हो गई।

विज्ञापन

मई गांव के हरिजन बस्ती निवासी जोगेन्द्र हरिजन का 2 वर्षीय पुत्र रंजीत बृहस्पतिवार को सुबह घर के पास सड़क किनारे लगे नल में पानी पीने गया था। इसी दौरान अनियंत्रित गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। रंजीत के साथ मौजूद दूसरे बच्चे ने दौड़कर परिजनों को खबर दी।

विज्ञापन
जब तक परिजन मौके पर पहुंचते, ट्रैक्टर चालक मासूम के सिर पर एक बड़ा पत्थर रखकर वहां से भाग गया। खून से लथपथ रंजीत को देख परिवार में चीखपुकार मच गई। परिजन उसे शहर के अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता जोगेन्द्र ट्रक चालक हैं। इस दौरान बेटे की मौत के बाद मां पार्वती देवी का हाल बेहाल था। उसने प्रशासन से दोषियों को कड़ी सजा देने की गुहार लगाई। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी चालक के घर से ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। हालांकि, घटना के बाद से ही चालक और उसके घर के सभी सदस्य फरार बताए जा रहे हैं।

मेजा थाने के उपनिरीक्षक सचिन कुमार गुप्ता ने बताया की ट्रैक्टर चालक नीरज निषाद पुत्र समर जीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया की घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही परिजन बच्चे को अस्पताल के लिए निकल चुके थे। घटनास्थल पर पत्थरो का ढेर पाया गया लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही बच्चे के मृत होने का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed