{"_id":"62d99cab378de155646aaccf","slug":"prayagraj-advocate-general-office-opened-in-high-court-notices-were-also-taken","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : हाईकोर्ट में खुला महाधिवक्ता कार्यालय, नोटिस भी लिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : हाईकोर्ट में खुला महाधिवक्ता कार्यालय, नोटिस भी लिए गए
Fri, 22 Jul 2022 12:06 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:06 AM IST
सार
हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से मुहैया कराई गई व्यवस्था के बाद बृहस्पतिवार से वहां सरकारी अधिवक्ता बैठे नजर आए। वैसे गेट नंबर तीन ए पर नोटिस लेने का काम शुरू हुआ है। शासकीय अधिवक्ता शिव कुमार पाल के मुताबिक ने बृहस्पतिवार को तकरीबन एक हजार नोटिस लिए गए।
विज्ञापन
Prayagraj News : महाधिवक्ता कार्यालय इलाहाबाद हाईकोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट में बृहस्पतिवार से महाधिवक्ता कार्यालय खोल दिया गया। हालांकि, अभी वहां पूरी व्यवस्था संचालित नहीं की जा सकी है। लेकिन, नोटिस लेने का काम शुरू हो गया है। वहीं महाधिवक्ता कार्यालय में साफ-सफाई का काम शुरू किया गया। इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासनिक कमेटी की ओर से महाधिवक्ता कार्यालय के संचालन केलिए न्यायालय कक्ष संख्या 11 से 17 तक मुहैया कराया गया है। इसके अलावा दो हाल और गेट नंबर तीन ए के पास स्थित सुरक्षा कक्ष में बने केबिन रूम में ई-फाइलिंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से मुहैया कराई गई व्यवस्था के बाद बृहस्पतिवार से वहां सरकारी अधिवक्ता बैठे नजर आए। वैसे गेट नंबर तीन ए पर नोटिस लेने का काम शुरू हुआ है। शासकीय अधिवक्ता शिव कुमार पाल के मुताबिक ने बृहस्पतिवार को तकरीबन एक हजार नोटिस लिए गए। इसमें तीन सौ नोटिस सिविल और सात सौ नोटिस क्रिमिनल मामलों के रहे। न्यायपीठों में वादकारियों के अधिवक्ताओं से मुकदमों से जुड़ी फाइलें भी ली गईं। इससे भविष्य में सभी रिकॉर्ड उपलब्ध होंगे। व्यवस्था में सुधार केलिए तेजी से काम जारी है जिससे मुकदमों की सुनवाई पहले की तरह ही सामान्य हो सके।
विज्ञापन