Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Accident Trailer going in the wrong direction in Soraon collided with a roadways bus and a car

Prayagraj Accident : सोरांव में गलत दिशा से जा रहे ट्रेलर ने रोडवेज बस और कार में मारी टक्कर, कई यात्री घायल

Thu, 25 Dec 2025 05:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Dec 2025 05:20 PM IST
सार

सोरांव इलाके में प्रयागराज-प्रतापगढ़ मार्ग पर गलत दिशा में दौड़ रहे ट्रेलर (ट्रक) ने रोडवेज बस और कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बस पलट गया।

विज्ञापन
Prayagraj Accident Trailer going in the wrong direction in Soraon collided with a roadways bus and a car
ट्रेलर के टक्कर से गड्ढे में पलटी बस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सोरांव इलाके के सरायबाजू गांव के निकट बृहस्पतिवार दोपहर प्रयागराज प्रतापगढ़ हाईवे पर गलत लेन पर दौड़ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार और रोडवेज बस में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बस सवार कई यात्री चोटहिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे पर लगे जाम को खुलवाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए सोरांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर प्रयागराज से सवारी लेकर अकबरपुर डिपो की बस प्रतापगढ़ की तरफ जा रही थी। ठीक उसी के आगे कार भी चल रही थी। कार व रोडवेज बस सोरांव थाना अंतर्गत सराय बाजू गांव के निकट प्रयागराज प्रतापगढ़ हाईवे पर पहुंची ही थी। तभी सामने से गलत लेन पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर आ गया। धुंध व कोहरे के चलते कार व रोडवेज बस चालक कुछ समझ पाता तब तक ट्रेलर ने दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित हुई ट्रेलर तथा रोडवेज बस सड़क किनारे गड्ढे में जा पहुंची।

विज्ञापन
Trending Videos

Prayagraj Accident Trailer going in the wrong direction in Soraon collided with a roadways bus and a car
सोरांव में ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला।

ट्रेलर की टक्कर के पश्चात कार क्षतिग्रस्त हो गई जिससे उसमें सवार प्रतापगढ़ के रहने वाले नियाजुल निशा, साजिद व गुनगुन निशा गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि रोडवेज बस सवार सुल्तानपुर जनपद के रहने वाले राम सुमेर, रिचा यादव, रुचि यादव। जौनपुर के रहने वाले मो. आरिफ, अकबरपुर अंबेडकर नगर के दिनेश पटेल, गिरजा पति, सौम्य श्रीवास्तव समेत कुल तकरीबन एक दर्जन लोग चोटहिल हो गए। सूचना पर पहुंची सोरांव पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार व रोडवेज बस में फंसे सभी घायलों को निकलवाते हुए प्राथमिक उपचार के लिए सोरांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां पर डॉक्टर ने रोडवेज सवार घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार करने के पश्चात छोड़ दिया। जबकि कार सवार नियाजुल निशा, साजिद व गुनगुन निशा की हालत नाजुक देख तीनों को प्रयागराज स्थित एस आर एन अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed