फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Accident News: Two youths killed, one unidentified person injured in Scorpio collision

Prayagraj Accident News : स्कॉर्पियो की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक अज्ञात घायल

Sun, 22 Feb 2026 06:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Feb 2026 06:54 PM IST
सार

हंडिया कस्बे के कनकपुर गांव के सामने रविवार को सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से सड़क पर खड़े दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक अज्ञात व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला।

विज्ञापन
Prayagraj Accident News: Two youths killed, one unidentified person injured in Scorpio collision
Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हंडिया कस्बे के कनकपुर गांव के सामने रविवार को सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से सड़क पर खड़े दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक अज्ञात व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

खानापुर निवासी अटल बिहारी यादव(23) पुत्र अच्छे लाल यादव गांव में ही रहकर प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिस करता था। रविवार की सुबह करीब छह बजे मॉर्निंग वॉक करते हुए वह कनकपुर गांव के सामने हंडिया-जंघई मार्ग पर पहुंच गया। वहां पड़ोसी गांव लालापुर अर्जुनपट्टी निवासी सुरेशचंद्र यादव (45) से बात करने लगे।

विज्ञापन

इसी दौरान जंघई की ओर से तेज रफ्तार से आ रही स्काॅर्पियो ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फौरन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक सुरेश मुंबई में ऑटो चलाता था। एक सप्ताह पहले ही वही घर आया था। उसको दो बेटा एवं तीन बेटियां हैं। पत्नी गीता देवी का रो-रो कर हाल बेहाल है। वहीं मृतक अटल बिहारी की एक बेटी पीहू (4) तथा 2 वर्ष का बेटा है। माता श्यामा देवी तथा पत्नी सरिता मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गईं। कोतवाल नितेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed