फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: AC bus service launched from Prayagraj to Shankargarh; first bus welcomed upon arrival.

Prayagraj : प्रयागराज से शंकरगढ़ के लिए शुरू हुई एसी बस सेवा, पहली बस पहुंचने पर किया गया स्वागत

Sun, 21 Jun 2026 07:53 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, शंकरगढ़ (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, शंकरगढ़ (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Jun 2026 07:53 PM IST
सार

शंकरगढ़ क्षेत्रवासियों की लंबे समय से बस चलने की मांग रही है जो आखिरकार पूरी हो गई। प्रयागराज के जीरो रोड डिपो से शंकरगढ़ तक एसी बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
Prayagraj: AC bus service launched from Prayagraj to Shankargarh; first bus welcomed upon arrival.
शंकरगढ़ को मिली एसी बस सेवा की सौगात। - फोटो : संवाद।

विस्तार

शंकरगढ़ क्षेत्रवासियों की लंबे समय से बस चलने की मांग रही है जो आखिरकार पूरी हो गई। प्रयागराज के जीरो रोड डिपो से शंकरगढ़ तक एसी बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया गया है। इस नई सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के यात्रियों,विद्यार्थियों, कर्मचारियों और व्यापारियों में खुशी का माहौल है।इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के पीछे बारा विधायक डॉ. वाचस्पति, महापौर प्रयागराज गणेश केसरवानी, भाजपा नेत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी सुधा गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद केसरवानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी तथा समाजसेवी एवं छाया मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर रोहित केसरवानी सहित क्षेत्र के लोग निरंतर प्रयास कर रहे थे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह एसी बस सेवा ट्रायल के रूप में प्रारंभ की गई है। अभी शुरुआत में दो बस चलने की उम्मीद है। अगर क्षेत्रवासियों का अच्छा सहयोग और सकारात्मक प्रतिक्रिया रही तो नियमित रूप से बसों को संचालित किया जाएगा। बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। बस सेवा सुबह से शाम तक निर्धारित अंतराल पर उपलब्ध रहेगी, जिससे यात्रियों को प्रयागराज आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

शंकरगढ़ पहुंची पहली एसी बस का स्थानीय लोगों, व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संबंधित अधिकारियों एवं कंपनी प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सेवा क्षेत्र के विकास और यातायात व्यवस्था को नई दिशा देगी। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का कहना है कि बस सेवा शुरू होने से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा विद्यार्थियों और कर्मचारियों को सुरक्षित, आरामदायक एवं सुलभ परिवहन सुविधा प्राप्त होगी। क्षेत्रवासियों ने इसे शंकरगढ़ के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed