फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: A ruckus on the cutting of an invoice

प्रयागराजः गाड़ी का चालान काटने पर हंगामा, दरोगा की पिटाई

Sun, 05 May 2019 01:30 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 May 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: A ruckus on the cutting of an invoice
prayagraj police - फोटो : प्रयागराज
सिविल लाइंस में हनुमान मंदिर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान गाड़ी का चालान करने पर जमकर हंगामा हुआ। यहां कुछ लोगों ने ट्रैफिक दरोगा को न सिर्फ पीटा, बल्कि उसकी वर्दी भी फाड़ दी। मामले में दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


उमाशंकर त्रिपाठी यातायात पुलिस में एसआई के पद पर तैनात हैं। शनिवार दोपहर वह मय टीम हनुमान मंदिर पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जाइलो गाड़ी पर सवार होकर एक परिवार वहां से गुजरा। इसमें दो महिलाएं व बच्चे भी सवार थे। दरोगा का आरोप है कि परमिट नियमों के उल्लंघन पर वाहन का चालान किया गया तो उसमें सवार चालक जगदीश व एक अन्य तौसीफ भड़क उठे। उन्होंने फोन कर अपने दर्जनभर साथियों को बुला लिया और फिर उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


वह जान बचाने के लिए भागा तो उसे खदेड़ लिया। साथ ही बिल्ले नोचते हुए उसकी वर्दी भी फाड़ दी। इस दौरान करीब 20 मिनट तक वहां हंगामा होता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपियों व परिवार को गाड़ी समेत थाने ले गई। जहां आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट, धमकाने समेत अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कर ली। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गाड़ी सीज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस जगह यह घटना हुई, वह शहर के व्यस्ततम चौराहों में से एक है। फिर यहां पुलिस चौकी भी है। इसके बावजूद यहां सरेआम पुलिसकर्मी पर हमला होना स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि करीब 20 मिनट तक बस स्टैंड चौराहे से हनुमान मंदिर चौराहे तक हंगामा होता रहा। लेकिन इस दौरान सिविल लाइंस पुलिस कहीं दिखाई नहीं दी। वायरलेस पर सूचना प्रसारित होने के बाद हड़कंप मचा तो भागकर थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। बड़ा सवाल यह है कि आखिर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी घटना के वक्त कहां थे? 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed