{"_id":"61fd58d9290c826eca7810b9","slug":"prayagraj-a-huge-amount-of-gold-recovered-from-the-car-during-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : चेकिंग के दौरान कार से भारी मात्रा में सोना बरामद, आयकर विभाग जांच में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : चेकिंग के दौरान कार से भारी मात्रा में सोना बरामद, आयकर विभाग जांच में जुटा
Fri, 04 Feb 2022 10:18 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:18 PM IST
सार
शुक्रवार की शाम तकरीबन चार बजे सरायइनायत पुलिस को सूचना मिली कि हंडिया की ओर से आ रही कार में काफी मात्रा में सोना लाया जा रहा है। सूचना पर कार्यकारी मजिस्ट्रेट उड़न दस्ता विधानसभा क्षेत्र फूलपुर बृजेश कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ थाने के सामने घेराबंदी कर उक्त कार को रोक लिया।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Social media
विस्तार
सरायइनायत थाने के सामने शुक्रवार की शाम एक कार से भारी मात्रा में सोना बरामद किया गया। तकरीबन चार सौ ग्राम सोना मिर्जापुर के दो व्यापारियों के पास से बरामद किया गया है। मौके पर सोने से जुड़े आवश्यक कागजात नहीं दिखा पाने के कारण इसकी जानकारी आयकर विभाग को दी गई। आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर तफ्तीश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम तकरीबन चार बजे सरायइनायत पुलिस को सूचना मिली कि हंडिया की ओर से आ रही कार में काफी मात्रा में सोना लाया जा रहा है। सूचना पर कार्यकारी मजिस्ट्रेट उड़न दस्ता विधानसभा क्षेत्र फूलपुर बृजेश कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ थाने के सामने घेराबंदी कर उक्त कार को रोक लिया। कार की तलाशी ली गई तो कार सवार अनूप सोनी निवासी गनेशगंज, कटरा मिर्जापुर एवं सुनील सोनी निवासी जायसवाल कालोनी भैसहिया टोला कटरा, मिर्जापुर के पास से चार सौ ग्राम सोने के जेवर बरामद हुए।
विज्ञापन
बरामद सोने की कीमत तकरीबन 15 लाख रुपये बताई गई है। आभूषण से संबंधित कागजात मांगने पर दोनों नहीं दिखा सके। कार्यकारी मजिस्ट्रेट बृजेश ने बरामद जेवरात जब्त कर आयकर अधिकारियों को सूचना दी थी। आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर तफ्तीश की।
विज्ञापन