{"_id":"5e07687a8ebc3e87ab491cf1","slug":"prayagraj-a-fierce-fire-broke-out-in-the-tent-warehouse-burning-goods-worth-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
Sat, 28 Dec 2019 08:06 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 28 Dec 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
शिमला आग
- फोटो : self
टेंट गोदाम में आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया, वहीं टेंट संचालक ने साजिशन आग लगाए जाने की तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। थाना क्षेत्र के कनेवरा गांव निवासी हनीफ पुत्र उल्फत अली टेंट शामियाने का काम करते हैं। टेंट का सामान रखने के लिए उन्होंने अपने गांव के शारदा पटेल पुत्र हरजु पटेल का माकान किराए पर लिया है।
किराए का माकन प्रतापपुर वीपी मार्ग स्थित कनेवरा गांव के नहर पर मौजूद है। शनिवार को सुबह लगभग 6 बजे गोदाम से धुंआ निकलता देख पड़ोसी हनुमत, टलटल, रोशन ने सूचना टेंट संचालक व फायर ब्रिगेड को दी। टेंट संचालक मौके पर पहुंच गोदाम का सटर खोलकर पड़ोसियों के साथ आग बुझाने में जुट गया। भारी मशक्त के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तबतक गोदाम में रखा बर्तन, गद्दा, रजाई, टेंट, चारपाई सहित लगभग पांच लाख रुपया का सामान जलकर खाक हो गया। आग इतनी विकारल थी कि एलमुनियम के भगोने के साथ मकान का प्लास्टर और छत तक टूट गया। वहीं टेंट संचालक ने अज्ञात लोगों के द्वारा साजिशन उसके गोदाम में आग लगाए जाने की तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।