फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: A few steps away from the police post, looted four lakh jewelery from the Sarafa

प्रयागराजः पुलिस चौकी से चंद कदम दूर सर्राफ से चार लाख के गहने लूटे

Sun, 19 May 2019 12:44 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 May 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: A few steps away from the police post, looted four lakh jewelery from the Sarafa
gold - फोटो : demo pic
साउथ मलाका पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर शनिवार रात एक सर्राफा को बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उससे करीब चार लाख रुपये कीमत के गहने लूट लिए। लूट के बाद बदहवास सर्राफ ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बाइक सवार बदमाश भाग गए। सूचना पर कोतवाली इंस्पेक्टर फोर्स के साथ पहुंच गए। आसपास पूछताछ के साथ पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। 
विज्ञापन


चाकघाट, रींवा निवासी अभिषेक सोनी (35) ने पुलिस को बताया कि सोने-चांदी के गहने खरीदने के लिए उनका करीब हर हफ्ते सर्राफा मंडी आना-जाना होता है। शनिवार को भी खरीदारी के बाद रात करीब दस बजे वह अलोपीबाग चुंगी की ओर ई-रिक्शा से जा रहे थे। वह जैसे ही साउथ मलाका पुलिस चौकी से थोड़ा आगे प्रयाग संगीत समिति के सामने पहुंचे, तभी पीछे से दो बाइक में सवार चार बदमाश आ धमके।
विज्ञापन


एक ने हाथ में तमंचा लेकर धमकाना शुरू कर दिया। तभी दूसरे ने उनके हाथ से आभूषणों भरा बैग झपट लिया। बैग छीनकर चारों बदमाश तेज रफ्तार बाइक में भाग गए। बदमाशों को भागता देख सर्राफ ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों ने 100 डायल में सर्राफ से लूट की सूचना दी। थोड़ी ही देर में कोतवाली इंस्पेक्टर बच्चेलाल फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने आसपास नाकेबंदी भी की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव एवं सीओ रत्नेश सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बदमाश काली रंग की बाइक पर आए थे। भुक्तभोगी सर्राफ को पुलिस कोतवाली ले गई और जानकारी जुटाई। सर्राफ के मुताबिक बैग में करीब साढ़े तीन लाख के सोने के गहने, चांदी के गहने समेत कुछ नकदी रखी हुई थी। उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।


आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया ई-रिक्शा चालक की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है, उससे भी पूछताछ हो रही है। बैग में चार लाख रुपये के जेवरात थे। 
बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed