{"_id":"5d3375a48ebc3e6ca2660255","slug":"prayagraj-80-thousand-rupees-killed-by-trainer-city-news-ald250003164","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः 80 हजार की सुपारी देकर कराई गई थी रेलकर्मी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः 80 हजार की सुपारी देकर कराई गई थी रेलकर्मी की हत्या
विज्ञापन
Prayagraj: 80 thousand rupees killed by trainer
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
80 हजार की सुपारी देकर कराई गई रेलकर्मी की हत्या
0 पांच लाख का कर्ज न लौटा पाने के कारण मृतक की पत्नी के प्रेमी ने रची थी साजिश, गिरफ्तार
0 वारदात को अंजाम देने वाला प्रेमी का साथी शुक्रवार रात मुठभेड़ में पकड़ा गया, लगी गोली, भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। धूमनगंज में सूबेदारगंज रेलवे कॉलोनी में रहने वाले रेलकर्मी प्रकाश की हत्या 80 हजार की सुपारी देकर कराई गई थी। पुलिस का दावा है कि पांच लाख रुपये कर्ज न चुका पाने पर मृतक की पत्नी के प्रेमी सनी हेला ने अपने साथी ऋषभ से यह वारदात कराई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शुक्रवार रात हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने ऋषभ को गिरफ्तार किया था, जिसमें गोली लगने से वह घायल भी हुआ था और उसका इलाज चल रहा है।
कालिंदीपुरम चौराहे के पास रहने वाले प्रकाश की शुक्रवार सुबह गोली मारकर उस वक्त हत्या कर दी गई थी, जब वह घर के बाहर बैठा था। अज्ञात बदमाश ने उसकी कनपटी पर गोली मारी थी, जिसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी। फुटेज के सहारे पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान पता चला कि मृतक प्रकाश ने किसी से पांच लाख रुपये कर्ज लिए थे, जो लगातार उस पर रुपये लौटाने का दबाव बना रहा था। जांच बढ़ी तो पता चला कि राजरूपपुर निवासी सनी हेला ने मृतक को पांच लाख रुपये दिए थे। उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने कहानी बयां कर दी। बताया कि प्रकाश को दिए पांच लाख के एवज में उसे 15 हजार रुपये महीने ब्याज मिलता था। कुछ दिनों के बाद ब्याज मिलना बंद हो गया।
उधर रुपयों के चक्कर में वह प्रकाश के घर आने-जाने लगा और उसके अवैध संबंध उसकी पत्नी से हो गए। पुलिस का दावा है कि इस बात को लेकर प्रकाश के घर आए दिन झगड़ा भी होता था। प्रकाश रुपये भी नहीं लौटा पा रहा था और पत्नी से झगड़ा भी होता था। ऐसे में सनी ने हत्या की साजिश रची। सनी ने साथी ऋषभ उर्फ सांडा निवासी राजरूपपुर को 80 हजार में हत्या की सुपारी दी। इसमें से 45 हजार रुपये एडवांस में दिए। इसके बाद ऋषभ ने रेलकर्मी को मौत के घाट उतार दिया। उधर, पुलिस ने दावा किया कि शुक्रवार रात हुई मुठभेड़ में घायल ऋषभ से तमंचा, तीन कारतूस, खोखा, 1520 रुपये व एक मोबाइल बरामद किया गया था।