फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: 43 including Ghulam Qadir of BSP did not give details of expenditure, notice

प्रयागराज : बसपा के गुलाम कादिर समेत 43 ने नहीं दिया खर्च का ब्योरा, नोटिस

Wed, 16 Feb 2022 01:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: 43 including Ghulam Qadir of BSP did not give details of expenditure, notice
बसपा के गुलाम कादिर समेत 43 ने नहीं दिया खर्च का ब्योरा, नोटिस
विज्ञापन

प्रयागराज। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की ओर से किए गए खर्च का निरीक्षण शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के प्रेक्षकों की निगरानी में सर्किट हाउस में मंगलवार को इसका पहला निरीक्षण किया गया लेकिन 169 में से 126 प्रत्याशियों ने ही लेखा-जोखा प्रस्तुत किए। शहर पश्चिमी से बसपा प्रत्याशी गुलाम कादिर समेत समेत 43 उम्मीदवारों ने विवरण नहीं जमा किया। उनके प्रतिनिधि नहीं पहुंचे। सबसे ज्यादा प्रतापपुर के 11 प्रत्याशियों ने खर्च का ब्योरा जमा नहीं किया। शहर उत्तरी के सभी नौ प्रत्याशियों ने विवरण जमा कर दिए। शहर दक्षिणी के एक, हंडिया के दो, फाफामऊ, मेजा, करछना, एवं बारा के तीन-तीन, सोरांव, फूलपुर, शहर पश्चिमी एवं कोरांव के चार उम्मीवारों ने विवरण नहीं दिया। खर्च का हिसाब नहीं देने वाले प्रत्याशियों को नोटिस भेजा गया। 48 घंटे में हिसाब का रजिस्टर नहीं देने पर प्रचार के लिए दी गई वाहनों की अनुमति वापस ले ली जाएगी। इसी क्रम में दूसरा निरीक्षण 20 तथा तीसरा 25 फरवरी को होगा।
000
सोमदत्त पटेल बने सपा के जिला महासचिव
प्रयागराज। सोमदत्त पटेल को सपा का जिला महासचिव बनाया गया है। जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में इसकी घोषणा की तथा सोमदत्त को पत्र सौंपा। महासचिव संदीप सिंह पटेल को मेजा से पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने के कारण सोमदत्त को यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

000
मुज्तबा सिद्दीकी के लिए मांगे वोट
(फोटो सहित जरूरी)
प्रयागराज। फूलपुर के सपा प्रत्याशी मुज्तबा सिद्दीकी के समर्थन में अब्दुल्ला सिद्दीकी की अगुवाई में अलग-अलग क्षेत्रों में जनसंपर्क किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूलपुर, जमीलाबाद, अंजही, भरईटोला, दुनियागंज, अंसार नगर, इस्माईल गंज आदि क्षेत्रों में घर-घर जाकर सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त, पुरानी समेत अनेक मुद्दे उठाए। जनसंपर्क करने वालों में मोईद अंसारी, सुहेल सिद्दीकी, फिरोज र्रान, सौरभ यादव, शमशाद खान, सोनू पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed