{"_id":"6015b74c5fa20b384b103333","slug":"prayagraj-112-leaders-asked-sp-for-eight-assembly-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : विधानसभा की आठ सीटों के लिए सपा से 112 नेताओं ने मांगे टिकट, प्रतापपुर और फूलपुर के लिए 20 से अधिक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : विधानसभा की आठ सीटों के लिए सपा से 112 नेताओं ने मांगे टिकट, प्रतापपुर और फूलपुर के लिए 20 से अधिक आवेदन
Mon, 01 Feb 2021 12:43 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं की सूची लंबी हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र की आठ सीटों के लिए 112 लोगों ने दावेदारी की है। प्रतापपुर और फूलपुर सीट के लिए तो 20 से अधिक आवेदन पहुंचे हैं। हालांकि, तीनों सुरक्षित सीटों के लिए 10 से भी कम नेताओं ने दावेदारी की है।
सपा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया अभी से शुरू हो गई है। इसी क्रम में दावेदारों से आवेदन मांगे गए हैं। जहां पार्टी का विधायक है, उन सीटों के लिए आवेदन नहीं मांगे गए। इस तरह से यहां की करछना विधानसभा सीट के लिए आवेदन नहीं मांगा गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 26 जनवरी घोषित की गई थी। उस अवधि तक ग्रामीण क्षेत्र की शेष आठ सीटों के लिए 112 आवेदन आए हैं। हालांकि अब आवेदन की आखिरी तारीख 15 फरवरी तक बढ़ा दी गई है।
ऐसे में संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। 26 जनवरी तक हुए आवेदनों के अनुसार प्रतापपुर सीट के लिए सबसे अधिक 26 लोगों ने दावेदारी की है। वहीं फूलपुर के लिए 23 आवेदन पहुंचे हैं। मेजा के लिए 18, हंडिया में 14 तथा फाफामऊ में 11 लोगों ने आवेदन किया है। सुरक्षित सीट सोरांव के लिए सात, बारा में आठ तथा कोरांव विधानसभा सीट के लिए पांच लोगों ने सपा से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। शहर की तीन विधानसभा के लिए भी अब तक 20 नेताओं ने दावेदारी की है। जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर का कहना है कि जिला और महानगर अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद सभी के आवेदन लखनऊ चले गए हैं।