फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: 11 new dengue infected, eight serious patients admitted

प्रयागराज : डेंगू के 11 नए संक्रमित, आठ गंभीर मरीज भर्ती

Thu, 16 Sep 2021 11:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Sep 2021 11:30 PM IST
सार

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद सिंह के मुताबिक जिले में अब तक पाए गए 127 डेंगू मरीजों में 90 शहरी क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों के रहने वाले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के सिर्फ 37 संक्रमित हैं।

विज्ञापन
Prayagraj: 11 new dengue infected, eight serious patients admitted
डेंगू - फोटो : prayagraj

विस्तार

डेंगू संक्रमण लोगों पर भारी पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को जिले में 11 नए डेंगू संक्रमित चिह्न्ति किए गए। जिले में अब तक 127 लोगों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। डेंगू से एक सब इंस्पेक्टर की मौत हुई, जो पोर्टल पर दर्ज नहीं है। पीड़ितों में आठ की हालत गंभीर है, जिन्हें उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एंटी लार्वा छिड़काव, जागरूकता रैली निकालने के बाद भी संक्रमितों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। बृहस्पतिवार को 24 घंटे में सर्वाधिक 11 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। मलेरिया विभाग ने प्रभावित इलाकों में दवा छिड़काव का अभियान चलाकर दवाएं बांटीं।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद सिंह के मुताबिक जिले में अब तक पाए गए 127 डेंगू मरीजों में 90 शहरी क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों के रहने वाले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के सिर्फ 37 संक्रमित हैं। संक्रमण से गंभीर डेंगू पीड़ितों में तीन-तीन मरीज बेली और एसआरएन अस्पताल में भर्ती हैं। दो मरीज अलग-अलग निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। सीएमओ डॉ.नानक सरन के मुताबिक जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसका परिणाम यह है कि सक्रिय मरीजों की संख्या सिर्फ 13 है। अस्पतालों में भर्ती सभी मरीजों का हाल लिया जा रहा है। कालिंदीपुरम और बघाड़ा इलाकों में एंटी लार्वा छिड़काव कर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन


कोरोना का सिर्फ एक नया संक्रमित
जिले में बृहस्पतिवार को 6065 लोगों की कोरोना जांच की गई, लेकिन सिर्फ एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. एके तिवारी के मुताबिक बारिश से जांच कराने कुछ कम लोग आए। एक पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। संक्रमित के संपक्रियों और परिवारीजनों की भी कोरोना जांच कराई जाएगी। सात दिन बाद एक बार फिर कोरोना संक्रमण मात देने वालों की संख्या शून्य रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकाकरण का आज महाभियान, सवा लाख

स्वास्थ्य विभाग शुक्रवार को एक बार फिर टीकाकरण महाभियान चलाएगा। जिले भर में सवा लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाने की तैयारी है। इसके लिए 400 टीमों को तैनात किया गया है। ग्रामीण इलाकों में वैक्सीन वायल सुरक्षा के बीच भेजी गईं।  जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. तीरथ लाल के मुताबिक शासन के निर्देश पर टीकाकरण महाभियान के लिए माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया गया है। चार सौ टीमें टीकाकरण का कार्य करेंगी। वहीं बृहस्पतिवार को 12300 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें 8254 लोगों ने पहली तथा 4046 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed