फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagarh Junction Parcel booking service will remain closed for 51 days

प्रयागराज जंक्शन समेत शहर के सभी रेलवे स्टेशनों पर 51 दिनों तक बंद रहेगी पार्सल बुकिंग, यह है कारण

Thu, 06 Dec 2018 09:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Thu, 06 Dec 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
Prayagarh Junction Parcel booking service will remain closed for 51 days
प्रतीकात्मक तस्वीर
इलाहाबाद जंक्शन पर कुंभ मेले के मद्देनजर रेलवे प्रशासन सभी तरह के पार्सल की बुकिंग पर रोक लगाने जा रहा है। यह रोक 13 जनवरी से चार मार्च 2019 तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान जंक्शन समेत शहर के सभी रेलवे स्टेशनों से किसी भी तरह के पार्सल की बुकिंग नहीं होगी। हालांकि, रेलवे ने आवश्यक वस्तुओं की बुकिंग पर रोक न लगाए जाने की बात कही है। इसमें न्यूज पेपर, मैगजीन आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। फिलहाल, जंक्शन पर कुंभ के दौरान 51 दिन पार्सल की बुकिंग एवं उसकी आवाजाही पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

 
कुंभ मेले का पहना स्नान पर्व मकर संक्रांति के मौके पर 15 जनवरी 2019 को पड़ रहा है। इसके बाद पौष पूर्णिमा, मौनी अमावस्या, वसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और सबसे अंतिम में चार मार्च को महाशिवरात्रि का स्नान पर्व है। इन स्नान पर्वों को देखते हुए जंक्शन पर रेलवे सभी तरह के पार्सल की बुकिंग पर रोक लगा दी है। यह रोक जंक्शन के साथ इलाहाबाद छिवकी, सूबेदारगंज और नैनी स्टेशन पर भी रहेगी।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के प्रयाग और पूर्वोत्तर रेलवे के इलाहाबाद सिटी स्टेशन से भी पार्सल बुक नहीं कराए जा सकेंगे। साथ ही इस अवधि में देश के किसी भी स्टेशन से प्रयागराज के सभी स्टेशनों के लिए भी पार्सल बुकिंग नहीं होगी। हालांकि, न्यूज पेपर, मैगजीन एवं कुछ अन्य चुनिंदा आइटम की आवाजाही जरूर होगी। साथ ही तमाम ट्रेनों के एसएलआर कोच से आने वाले सामान भी मेला अवधि  में मुख्य स्नान पर्व के तीन दिन पहले एवं तीन दिन बाद तक जंक्शन पर नहीं खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित ने इसकी पुष्टि की है। वहीं दूसरी ओर एनसीआर के उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/भाड़ा विपणन एसके शुक्ल की ओर से इस आशय का पत्र भी जारी कर दिया गया है। 

एक जनवरी से जंक्शन के सभी वाहन स्टैंड हो जाएंगे बंद

कुंभ मेला के मद्देनजर जंक्शन पर सिविल लाइंस एवं सिटी साइड स्थित सभी वाहन स्टैंड बंद कर दिए जाएंगे। रेलवे की तैयारी है कि सभी वाहन स्टैंड एक जनवरी से बंद कर दिए जाएं। हालांकि चर्चा इस बात  की भी है कि वाहन स्टैंड रेलवे प्रशासन 15 दिसंबर से भी बंद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed