फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Praya0graj Corona Update: Two died from corona in Prayagraj, 218 new infected found

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में कोरोना से दो की मौत, 218 नए संक्रमित मिले

Mon, 12 Oct 2020 11:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Oct 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
Praya0graj Corona Update: Two died from corona in Prayagraj, 218 new infected found
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना की चपेट में आकर शनिवार को दो लोगों की मौत हो गई जबकि 218 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या 167 रही। इससे रिकवरी रेट 90 फीसदी के करीब पहुंच गया। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। 

विज्ञापन


सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने बताया कि 218 नए संक्रमित मिलने से जिले में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या अब 21159 पर पहुंच गई है। जबकि 18928 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इससे रिकवरी रेट लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को एक्टिव केसों की संख्या कुल 1945 रह गई है। इसमें 191 लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। जबकि बाकी लोग होम आइसोलेशन में हैं। 

विज्ञापन

Praya0graj Corona Update: Two died from corona in Prayagraj, 218 new infected found
prayagraj news : Corona News prayagraj - फोटो : prayagraj

कोबास मशीन से जांच शुरू 

मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में नई कोबास लैब से कोरोना की जांच शुरू हो चुकी है। शनिवार को 94 सैंपल्स की जांच की गई। इसमें नौ मामलों में पुष्टि हुई। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीएम योगी के उद्घाटन के बाद कोबास मशीन से तीन दिनों तक लगातार ट्रायल किया गया। ट्रायल सफल होने के बाद शनिवार को जांच शुरू की गई। इस मशीन के शुरू होने से मेडिकल कॉलेज में जांच करने की कुल क्षमता साढ़े तीन हजार के करीब हो गई है।

Praya0graj Corona Update: Two died from corona in Prayagraj, 218 new infected found
coronavirus kit - फोटो : सांकेतिक

दो प्रोफेसर, लैब सुपरिटेंडेंट सहित कई अधिवक्ता कोविड की चपेट में

कोरोना की चपेट में शनिवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, हाईकोर्ट के अधिवक्ता सहित कई अधिकारी-कर्मचारी आए हैं। रेलवे हॉस्पिटल के लैब सुपरिटेंडेंट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। 

उन्होंने बताया कि शनिवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय और नैनी स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा के एक-एक प्रोफेसर, डफरिन की स्टाफ नर्स, करछना स्थित राजकीय स्कूल के एक शिक्षक, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में समीक्षाधिकारी, जिला न्यायालय एवं हाईकोर्ट के एक-एक अधिवक्ता, नासी के एकाउंटेंट, न्यूकैंट स्थित सेंट्रल स्कूल के वरिष्ठ बाबू, रेलवे के सीनियर सेक्सन इंजीनियर, कनारा बैंक मैनेजर, एक जेई संक्रमित हुए हैं। ये सभी होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को कुल 4350 टेस्ट किए गए थे। इसमें 2787 एंटीजन, 1459 आरटीपीसीआर और 104 ट्रूनॉट से हुए। 

विज्ञापन

Praya0graj Corona Update: Two died from corona in Prayagraj, 218 new infected found
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला

22 साल की युवती समेत कोरोना से दो की मौत

कोरोना से मरने वाले दो लोगों में एक 22 साल की युवती भी शामिल हैं। युवती खीरी की रहने वाली है जबकि दूसरा व्यक्ति 60 साल का है। दोनों को उपचार के लिए एसआरएन में भर्ती किया गया था। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मधूपुर रामनगर का 60 वर्षीय निवासी पांच दिनों से एसआरएन चिकित्सालय में भर्ती था। उसकी रिपोर्ट पांच अक्तूबर को पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट आने के बाद उसे कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया था। 
जबकि झमरोई, बघोल खीरी की रहने वाली 22 वर्षीय युवती सात दिन पहले तीन अक्तूबर से यहां भर्ती थी। दोनों को एनेमिया, सांस लेने में दिक्कत के साथ कई परेशानी बताई गई हैं। मौत के बाद दोनों का अंतिम संस्कार करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed