फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   pravakta art, TGT Sanskrit-art Interview from 21 Prayagraj News Allahabad

Prayagraj News: प्रवक्ता कला, टीजीटी संस्कृत-कला का इंटरव्यू 21 से

Tue, 01 Sep 2020 10:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 01 Sep 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
pravakta art, TGT Sanskrit-art Interview from 21 Prayagraj News Allahabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
प्रवक्ता कला और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) संस्कृत एवं कला विषय के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 21 सितंबर से 22 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू का विस्तृत कार्यक्रम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लेटर भी जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवक्ता एवं प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक की लिखित परीक्षा क्रमश: एक एवं दो फरवरी 2019 और आठ एवं नौ मार्च 2019 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा का परिणाम क्रमश: 25 अक्तूबर 2019 और 26 नवंबर 2019 को जारी किया गया था।
विज्ञापन


लिखित परीक्षा में सफल घेाषित किए गए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अब 21 सितंबर से 22 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए मूल अभिलेखों के साथ चयन बोर्ड के कार्यालय में नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित होना है। प्रथम बैच के अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्ट का समय सुबह नौ बजे और द्वितीय बैच के अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्ट का समय अपराह्न एक बजे निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed