फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pratapgarh: uncontrolled bike collided with a tree, painful death of two youths, accident happened in Lalganj

प्रतापगढ़ : अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की दर्दनाक मौत, लालगंज में हुआ हादसा

Sat, 06 May 2023 12:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 May 2023 12:26 PM IST
सार

लालगंज थाना क्षेत्र के रायपुर तियाई गांव में अनियंत्रित बाइक के पेड़ से टकरा जाने के कारण दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Pratapgarh: uncontrolled bike collided with a tree, painful death of two youths, accident happened in Lalganj
accident in prayagraj - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लालगंज थाना क्षेत्र के रायपुर तियाई गांव में अनियंत्रित बाइक के पेड़ से टकरा जाने के कारण दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि हलवाई के साथ काम करने आए संदीप यादव (35) अपने एक साथी बाघराय थाना क्षेत्र के धनवसा के प्रमोद सिंह के साथ घर लौट रहा था। देर रात रायपुर तियाई गांव के पास तेज रफ्तार बाइक एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार तीसरा युवक रूपनाथ यादव (30) निवासी बाघराय प्रतापगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया है।

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि हादसे के काफी देर बाद लोगों को इसकी जानकारी हो सकी। रात का समय होने के कारण लोगों को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। खून ज्यादा बहने के कारण दोनों युवकों की मौत हुई है ऐसा बताया जा रहा है। पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग पहुंच गए हैं। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घायल रूपनाथ का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed