फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pratapgarh: The dealer was killed in connection with the transaction of rupees

प्रतापगढ़ः रुपये के लेनदेन को लेकर हुई थी व्यापारी की हत्या

Sun, 07 Apr 2019 01:54 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Apr 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: The dealer was killed in connection with the transaction of rupees
Murder
जेठवारा इलाके में शुक्रवार को दवा व्यापारी की हत्या सत्तर हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में की गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजन आरोपी की गिरफ्तारी व शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही सुरक्षा की मांग करने लगे। मौके पर मौजूद एएसपी पश्चिमी ने लोगों को समझाकर शांत कराया। परिजनों को बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। बवाल की आशंका में पुलिस मुस्तैद रही। देर शाम परिजनों ने शव का ऋंगवेरपुर में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा बाजार निवासी रजत केसरवानी (22) पुत्र संतोष केसरवानी की शुक्रवार की रात जेठवारा मार्ग पर पहलवानवीर बाबा धाम के पास रामबक्श का पुरवा बिकरा के करीब बाइक सवार ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के चाचा गिरीश केसरवानी की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोस के रहने वाले दिलीप जायसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। तनाव को देखते हुुए बाजार में पुलिस मुस्तैद रही। शनिवार दोपहर बाद परिजन रजत का शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों के साथ मृतक के भाई मुन्ना मिश्रा का कहना था कि  शव का अंतिम संस्कार आरोपी की गिरफ्तारी, शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने और सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के बाद ही होगा। बवाल की आशंका को देखते हुए एएसपी पश्चिमी शिवाजी शुक्ला, सीओ सदर बबिता सिंह, एसडीएम लालगंज, तहसीलदार समेत भारी फोर्स मौजूद रही। परिवार के लोगों से बात करते हुए एएसपी शिवाजी शुक्ला ने बताया कि आरोपी दिलीप को जेठवारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। चुनाव बाद शस्त्र लाइसेंस जारी होगा। एसडीएम ने हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद रोड जाम करने की तैयारी कर रहे लोग शांत हो गए। सीओ सदर बबिता सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने आरोपी दिलीप जायसवाल का कोई काम किया था। जिसका डेढ़ लाख रुपये हुआ था। सत्तर हजार रुपये बाकी थे। जिसका तगादा रजत करता रहता था। ऐसे में दिलीप ने रजत को जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपी दिलीप को गिरफ्तार करने के साथ ही रिवाल्वर भी पुलिस ने बरामद कर ली है। 

रजत की हत्या के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने आरोपी दिलीप के घर दबिश दी। घर के बाहर उसकी बाइक मिल गई, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने बाइक की डिग्गी खंगाली तो उसमे दिलीप की लाइसेंसी रिवाल्वर मिली। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। दिलीप के ऊपर मुन्ना मिश्रा निवासी चौरस की हत्या का मुकदमा भी दर्ज है। हालांकि उस घटना के पहले ही दिलीप शस्त्र लाइसेंस ले चुका था।


भाजपा नेता की सेटिंग से जेठवारा पुलिस के हाथ लगा दिलीप
दवा कारोबारी रजत की लाश घर पहुंची तो लोग आक्रोशित हो उठे। आक्रोशित लोगों की भीड़ सड़क पर उतरने की तैयारी करने लगी। भीड़ व भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते सड़क पर जाम के हालात बने रहे। वाहन निकल नहीं पा रहे थे। चर्चाओं पर यकीन करें तो बवाल आगे बढ़ने से पहले ही जिले के एक भाजपा नेता की सेटिंग से आरोपी दिलीप पुलिस के हाथ लग गया। इतना हीं नहीं थाने पर काफी देर तक भाजपा नेता की मौजूदगी भी रही। जब एएसपी पश्चिमी जेठवारा थाने पहुंचे तो भाजपा नेता हवालात में बंद दिलीप से बातचीत कर बाहर निकले। हालांकि वह शाम तक थाने में ही डटे रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed