प्रतापगढ़ : रेलवे ट्रैक दोहरीकरण के चलते सहजीपुर और लोहियानगर क्रासिंग बंद
रेलवे के जेई राकेश ने बताया कि ट्रैक दोहरीकरण का कार्य प्रतापगढ़ से अमेठी के बीच में हो रहा है। सहजीपुर स्टेशन तक दोहरीकरण का कार्य पूर्ण हो गया है। बुधवार सुबह सहजीपुर से अंतू के लोहियानगर के बीच ट्रैक दोहरीकरण का कार्य होना था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतापगढ़-गौरीगंज के बीच ट्रैक दोहरीकरण कार्य के चलते चलते बुधवार सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक सहजीपुर क्रासिंग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। इससे अमेठी जाने और प्रतापगढ़ आने वाले राहगीरों को परेशान होना पड़ा।
रेलवे के जेई राकेश ने बताया कि ट्रैक दोहरीकरण का कार्य प्रतापगढ़ से अमेठी के बीच में हो रहा है। सहजीपुर स्टेशन तक दोहरीकरण का कार्य पूर्ण हो गया है। बुधवार सुबह सहजीपुर से अंतू के लोहियानगर के बीच ट्रैक दोहरीकरण का कार्य होना था। इसके चलते सुबह नौ बजे से चार बजे तक प्रतापगढ़-अमेठी राजमार्ग पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया ।
सहजीपुर फाटक को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। ट्रैक दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा था। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। हालांकि जिले से अमेठी जाने वाले राहगीर कालिकन होते हुए निकल रहे थे। वहीं, अंतू के लोहियानगर में ट्रैक दोहरीकरण के चलते आवागमन ठप कर दिया गया था। इससे भी यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
चिलबिला और पृथ्वीगंज में शिफ्ट होगा मालगोदाम, यार्ड की होगी रिमॉडलिंग
भंगवा स्थित मालगोदाम को हटाकर चिलबिला जंक्शन और पृथ्वीगंज रेलवे स्टेशन पर शिफ्ट किया जाएगा। मॉडल जंक्शन पर यार्ड की रिमॉडलिंग कराई जाएगी। दिव्यांगों की सहूलियत के लिए प्लेटफार्म पर लिफ्ट की व्यवस्था की जाएगी। यह बातें बुधवार को उत्तर रेलवे के डीआरएम सतीश कुमार ने प्रतापगढ़ जंक्शन के निरीक्षण के दौरान कहीं।
उत्तर रेलवे के डीआरएम सतीश कुमार स्पेशल ट्रेन से बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे जंक्शन पहुंचे। पहले से जानकारी होने के कारण रेलवे के अफसर और कर्मचारी तैयारी में जुटे रहे। एक नंबर प्लेटफार्म पर उतरने के बाद स्टेशन अधीक्षक, एडीईएन निहालुद्दीन, पीडब्ल्यूआई के साथ प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन चार और पांच नंबर प्लेटफार्म और वाशिंग लाइन का जायजा लिया।
डीआरएम सतीश कुमार पैदल ही नए मालगोदाम के पास पहुंचे। यहां कीचड़ देख वह दंग रह गए। उन्होंने कहा कि मालगोदाम को शहर से हटाकर चिललिबा जंक्शन या फिर पृथ्वीगंज रेलवे स्टेशन पर शिफ्ट किया जाएगा। जंक्शन के यार्ड का रिमॉडलिंग कराई जाएगी। इससे लोगों को सहूलियत मिलेगी। वहीं दिव्यांगों की असुविधा को देखते हुए डीआरएम ने एक नंबर प्लेटफार्म पर लिफ्ट की व्यवस्था कराए जाने का आश्वासन दिया।
इसके बाद उन्होंने टिकट काउंटर का निरीक्षण किया। काउंटर पर भीड़ अधिक थी। बगल में जनरल टिकट के लिए लगीं तीन इलेक्ट्रॉनिक मशीनें धूल फांक रही थीं। इसके बारे में उन्होंने सीएमआई से जवाब मांगा। सीएमआई ने बताया कि पैसेंजर ट्रेनों का संचालन नहीं हो रहा है। इसलिए मशीनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। डीआरएम ने पावर केबिन का भी निरीक्षण किया।
मुंबई जाने वाली साकेत और उद्योग नगरी एक्सप्रेस के नियमित संचालन को लेकर सवाल पूछने पर डीआरएम ने कहा कि दोनों गाड़ियों की इनकम देखने के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। डीआरएम सतीश कुमार ने कहा कि रेलवे की जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। दो घंटे के निरीक्षण के बाद सुबह साढ़े ग्यारह बजे वह लखनऊ रवाना हो गए। तब कहीं जाकर रेल अफसरों के साथ कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
दो साल बाद भी पूर्वी सहोदरपुर की ओर नहीं बन सका गेट
दो साल पहले डीआरएम सतीश कुमार ने ही पूर्वी सहोदरपुर की ओर भी स्टेशन के द्वार के निर्माण के लिए निर्देश दिया था। निर्माण के लिए एक कार्यदायी संस्था को बजट भी मिल गया था, मगर अभी तक द्वार का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। डीआरएम का ध्यान इस ओर नहीं पड़ा।
कॉलोनी में पानी न मिलने से नाराज दिखे डीआरएम
रेलवे कॉलोनी में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसकी जानकारी होने पर डीआरएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल कॉलोनी में पानी की आपूर्ति कराए जाने के लिए जिम्मेदार अफसरों को निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि यदि जिम्मेदार इतना काम नहीं कर पा रहे हैं तो नौकरी छोड़ दें। उन्होंने अधीक्षक को स्टेशन परिसर के साथ प्लेटफार्मों पर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। प्रयास करें की कार्यदायी संस्था समय से प्लेटफार्म के साथ वाशिंग लाइन का निर्माण कर रेलवे को हैंडओवर करे। इसकी देखरेख लगातार की जाए।