फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pratapgarh: Police alert on the ruckus in Delhi and Nadwa

प्रतापगढ़: दिल्ली व नदवा के बवाल पर अलर्ट हुई पुलिस

Tue, 17 Dec 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Police alert on the ruckus in Delhi and Nadwa
ागरिकता संशोधन बिल पर बवाल के मद्देनजर चौक में तैनात पीएसी के जवान। - फोटो : PRATAPGARH
केंद्र सरकार द्वारा एनआरसी व सीएबी लागू करने के विरोध में दिल्ली के जामिया व लखनऊ के नदवा में हुए बवाल को देखते हुए सोमवार को पुलिस चौकन्नी रही। कट्टरपंथी लोगों पर नजर रखने के साथ ही 85 लोगों के मोबाइल सार्विलांस पर लगाए गए हैं। एसपी अभिषेक सिंह ने कहा है कि लोग अफवाहों में न आएं। यदि कोई सौहार्द्र बिगाड़ने का प्रयास करता है तो उसकी जानकारी दें, ताकि समय रहते ऐसे लोगों पर कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन

देश में सीएबी व एनआरसी लागू करने का विरोध हिंसकर होता देख जनपद में भी सतर्कता बरती जा रही है। दिल्ली, अलीगढ़ के बाद लखनऊ के नदवा में हिंसक घटनाओं को देखते हुए पुलिस भी सतर्क हो गई। सोमवार को पीएसी के जवानों के साथ पुलिस चौक घंटाघर, राजापाल टंकी समेत अन्य चौराहों पर मुस्तैद रही। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भी पुलिस की टीम भागदौड़ करती रही।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा फर्जी अफवाह फैलाई जा रही है। ऐसे लोगों से सभी को सावधान रहने की जरूरत है। अफवाह फैलाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। कट्टरपंथी लोगों की गतिविधियों पर एलआईयू व पुलिस पूरी तरह नजर रखे हुए है। ऐसे 85 लोगों के मोबाइल सार्विलांस पर लगाए गए हैं जिनसे जिले की शांति को खतरा है। फेसबुक व व्हाट्सएप ग्रुपों की निगरानी की जा रही है। कुछ लोगों को हिदायत भी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed