फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pratapgarh: No one engaged in destroying the school building, the accused will be declared

प्रतापगढ़: विद्यालय भवन को जमींदोज करने वाले नहीं लगे हाथ, आरोपियों पर घोषित होगा ईंनाम

Wed, 05 Feb 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: No one engaged in destroying the school building, the accused will be declared
crime
आर्य कन्या विद्यालय भवन को जमींदोज करने वाले पुलिस के हाथ नहीं लगे। नामजद आरोपी की तलाश में पुलिस की एक टीम लखनऊ रवाना हो गई। घटना में शामिल आरोपियों को भी पुलिस ने चिह्नित कर तलाश में जुट गई है। आरोपियों पर इनाम घोषित करने की तैयारी कोतवाली पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

शहर के टक्करगंज स्थित आर्य कन्या विद्यालय भवन को 21/22 जनवरी की रात ढहा दिया गया था। इस मामले में चौकी प्रभारी भंगवा चुंगी दिनेश सिंह की तहरीर पर शेखर सिंह समेत छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने सत्येंद्र विक्रम सिंह को जेल भेज दिया। शेखर सिंह के अलावा पुलिस ने प्रशांत सिंह के अलावा तीन अन्य लोगों को भी चिन्हित कर लिया है।
विज्ञापन

उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर सीओ सिटी अभय पांडेय ने विवेचना की प्रगति जानी। पता चला कि आरोपी शेखर सिंह ने उच्च न्यायालय में कोई याचिका दाखिल कर रखी है। जिसकी जांच पड़ताल पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाल ने बताया कि जिन आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है। वह अपने घरों पर नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में उनके घरों पर नोटिस चस्पा करने के बाद उन पर इनाम घोषित करने की तैयारी है। घटना में प्रयुक्त जेसीबी भी चिन्हित की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed