फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pratapgarh: funeral of BSF inspector with state honor

प्रतापगढ़: राजकीय सम्मान के साथ बीएसएफ इंस्पेक्टर का हुआ अंतिम संस्कार, भूस्खलन से हुई थी मौत

Mon, 25 Feb 2019 12:16 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: देव कश्यप Updated Mon, 25 Feb 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: funeral of  BSF inspector with state honor

नम आंखों व कुंवर सिंह अमर रहे के नारों के बीच राजकीय सम्मान के साथ बीएसएफ के इंस्पेक्टर का रायतारा गांव में रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। जिले की प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह, कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, सांसद हरिबंश सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार वालों की मांग को पूरा करने का भरोसा दिलाया। अंतिम संस्कार होने तक जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही व पुलिस अधीक्षक एस आनंद डटे रहे। अंतू थाना क्षेत्र के छतरपुर शिवाला रायतारा निवासी कुंवर बहादुर बीएसएफ में इंस्पेक्टर थे। 

विज्ञापन


बर्फबारी में दबने से कुंवर बहादुर की मौत हो गई थी। 22 फरवरी की शाम परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। शनिवार की देर रात कुंवर बहादुर सिंह का पार्थिव शरीर लेकर बीएसएफ के इंस्पेक्टर काशी प्रसाद लखनऊ पहुंचे। वहां से सीआरपीएफ की टुकड़ी के साथ शव को रायतारा गांव लाया गया। पार्थिव शरीर देखते ही पत्नी मिथिलेश सिंह, बेटे उपेंद्र सिंह व बहू गरिमा सिंह के साथ ही बेटी पूजा और सपना रोने लगे। रायतारा में जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही व पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन


रविवार की सुबह कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, मोती सिंह घर पहुंचे और पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कुछ देर बाद जिले की प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। सांसद हरिबंश सिंह ने भी बीएसएफ के इंस्पेक्टर के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने शहीद की पत्नी मिथिलेश सिंह को मुख्यमंत्री की तरफ से 25 लाख रुपये का चेक देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ का शोक संदेश पढ़कर सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की मांग पर बीएसएफ के इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर के बेटे उपेंद्र सिंह को नौकरी का भरोसा देते हुए कहा कि गांव के प्रवेश द्वार पर गेट और गांव में अस्पताल व स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। सड़क का नाम कुंवर बहादुर के नाम पर रखा जाएगा। अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया। उनके पुत्र उपेंद्र सिंह के चिता को मुखाग्नि देते ही दरोगा गौरव त्रिपाठी की अगुवाई में अंतिम सलामी देते हुए जवानों ने फायर किया। इस दौरान भारत माता की जय और कुंवर बहादुर सिंह अमर रहें के नारे गूंजते रहे।

पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने उमड़ा जनसैलाब

Pratapgarh: funeral of  BSF inspector with state honor

बीएसएफ के इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचने पर पुलिसकर्मी भी पीछे नहीं रहे। सीओ रानीगंज रमेशचंद्र, प्रभारी थानाध्यक्ष अंतू समेत सांगीपुर के पुलिसकर्मी गांव में ही डटे रहे। सभी ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

बीएसएफ के इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह का पार्थिव शरीर रायतारा पहुंचने पर अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बसपा नेता अशोक त्रिपाठी, एमएलसी प्रतिनिधि लाल साहब, भाजपा के जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, राय साहब सिंह, सपा नेता संजय पांडेय, दिनेश सिंह डगैता, जिला पंचायत सदस्य रामअचल वर्मा, जिला पंचायत सदस्य भीमसेन सिंह राजू, प्रमुख प्रतिनिधि देशराज सिंह, भाजपा नेता वरुण सिंह, अजगरा ग्राम प्रधान मनोज सिंह, छोटे सरकार, दिलीप सिंह नेे श्रद्धासुमन अर्पित किया।

मुख्यमंत्री से मिलेंगे परिजन
बीएसएफ के इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह के परिजनों ने रायतारा पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोती सिंह व प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह के सामने मांग करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने की इच्छा जताई। परिवार के लोगों को भरोसा दिलाया गया कि उन लोगों की सीएम से मुलाकात कराई जाएगी।

रायतारा पहुंचे जनसत्ता दल के अध्यक्ष राजाभैया

Pratapgarh: funeral of  BSF inspector with state honor

रातभर डटे रहे डीएम-एसपी
शनिवार की रात बीएसएफ के इंस्पेक्टर का पार्थिव शरीर आने का इंतजार करते हुए प्रशासनिक अमला रात भर डटा रहा। डीएम व एसपी की मौजूदगी में एसडीएम सदर, खंड विकास अधिकारी संडवाचंद्रिका, तहसीलदार सदर डटे रहे। रात में ही बीएसएफ के इंस्पेक्टर के घर तक जाने का रास्ता बनवा दिया गया। जिससे होकर पार्थिव शरीर घर तक ले जाया गया।

नौकरी संग शस्त्र लाइसेंस देेन का दिया आश्वासन
बीएसएफ के इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह और कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने बेटे उपेंद्र को शस्त्र लाइसेंस देने का निर्देश जिलाधिकारी को दिया। प्रदेश सरकार द्वारा उपेंद्र को नौकरी दिलाने का भी परिजनों को भरोसा दिलाया।

पूर्व मंत्री व कुंडा के निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया रविवार की शाम रायतारा गांव पहुंचे। परिवार के लोगों को सांत्वना देने के साथ ही कहा कि, वे परिवार के हर सुख-दुख में खड़े हैं। ऐसी घड़ी में परिवार के लोगों को सब्र से काम लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed