{"_id":"61e03dec3f7f220db45d28ea","slug":"pratapgarh-deupty-sp-raided-the-house-of-a-five-lakh-rewarded-sp-leader-along-with-paramilitary-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : पांच लाख के इनामी सपा नेता के घर अर्द्धसैनिक बलों के साथ सीओ ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : पांच लाख के इनामी सपा नेता के घर अर्द्धसैनिक बलों के साथ सीओ ने मारा छापा
Thu, 13 Jan 2022 08:27 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 13 Jan 2022 08:27 PM IST
सार
पुलिस को सभापति के घर पर मौजूद होने की सूचना मिली थी। इस पर क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह अर्द्धसैनिक बलों और देवसरा थाने की फोर्स के साथ बृहस्पतिवार को विनैका गांव पहुंच गए।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में पूर्व ब्लाक प्रमुख सभाजीत यादव की खोज में गांव पहुंची पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स।
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को अर्द्धसैनिक बलों और भारी फोर्स के साथ क्षेत्राधिकारी पट्टी ने पांच लाख के इनामी पूर्व ब्लॉक प्रमुख सपा नेता सभापति यादव और उसके भाई सुभाष यादव की तलाश में विनैका गांव स्थित आवास पर छापा मारा। हालांकि परिजनों ने दो साल से उसके बारे में किसी तरह की जानकारी होने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस लौट गई।
विज्ञापन
पुलिस को सभापति के घर पर मौजूद होने की सूचना मिली थी। इस पर क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह अर्द्धसैनिक बलों और देवसरा थाने की फोर्स के साथ बृहस्पतिवार को विनैका गांव पहुंच गए। आवास पर पहुंचकर पुलिस ने पूर्व प्रमुख सभापति यादव और उसके भाई सुभाष यादव की तलाश की, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
सपा नेता व पूर्व प्रमुख सभापति यादव पर पुलिस पर हमले समेत 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। फरार रहने के कारण पुलिस ने उस पर पांच लाख का इनाम घोषित किया है। परिजनों ने बताया कि कि बीते दो वर्ष से दोनों घर नहीं आए हैं। इस पर पुलिस लौट गई। उधर, क्षेत्राधिकारी की अगुवाई में पुलिस ने आसपुर देवसरा इलाके में आपराधिक छवि के कई और लोगों के घरों पर भी दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं आया।
विज्ञापन