फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pratapgarh businessman's son left phone, purse on Phaphamau bridge and jumped into Ganga.

Prayagraj : फाफामऊ पुल पर फोन, पर्स छोड़ प्रतापगढ़ के व्यवसायी के बेटे ने गंगा में लगाई छलांग

Thu, 14 Nov 2024 06:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Nov 2024 06:38 PM IST
सार

प्रतापगढ़ के कुंडा थाने के पीरा नगर निवासी हरिकेश केसरवानी सिलाई सामग्री का थोक व्यवसाय करते हैं। निखिल केसरवानी (25) उनका इकलौता बेटा था। घर में माता-पिता अलावा एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। पिता ने बताया कि उनका बेटा 12 वीं तक की पढ़ाई करने के बाद उनके व्यवसाय में हाथ बंटाने लगा था।

विज्ञापन
Pratapgarh businessman's son left phone, purse on Phaphamau bridge and jumped into Ganga.
फाफामऊ ब्रिज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फाफामऊ पुल पर बुधवार शाम को प्रतापगढ़ के एक व्यवसायी के बेटे ने मोबाइल फोन और पर्स रखकर गंगा में छलांग लगा दी। राहगीरों ने उसे कूदते देखा पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने युवक के फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी। बुधवार दोपहर घटना स्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर युवक का उतराता हुआ शव मिला। युवक ने आत्महत्या क्यों कि इस बात को उसके परिवार वाले भी नहीं बता पाए।

विज्ञापन

प्रतापगढ़ के कुंडा थाने के पीरा नगर निवासी हरिकेश केसरवानी सिलाई सामग्री का थोक व्यवसाय करते हैं। निखिल केसरवानी (25) उनका इकलौता बेटा था। घर में माता-पिता अलावा एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। पिता ने बताया कि उनका बेटा 12 वीं तक की पढ़ाई करने के बाद उनके व्यवसाय में हाथ बंटाने लगा था। बुधवार शाम को वह किसी काम से निखिल के नंबर पर फोन करने लगे, लेकिन उसका फोन नहीं उठा। शाम करीब छह बजे घर पहुंचकर पत्नी सोना से बेटे के बारे में पूंछा तो उन्हाेंने बताया दोपहर करीब दो बजे फाफामऊ से घर आया था।

विज्ञापन


इसके बाद बाजार से थोड़ी देर में घर लौटने की बात कहकर निकला था, फिर कुछ पता नहीं चला।उसके थोड़ी ही देर बाद मेंहदौरी पुलिस चौकी के इंचार्ज ने उनके पास फोन कर चौकी पर बुलाया। यहां आने पर पुलिस ने उनके बेटे का फोन और पर्स देकर घटना की जानकारी दी। यह सुनते ही उनके होश उड़ गए। वहीं शाम होने की वजह से युवक की तलाश नहीं की जा सकी। उधर, बृहस्पतिवार दोपहर को घटना से करीब 500 मीटर दूर निखिल का शव पानी में उतराता मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे के लिए कार खरीदने वाले थे, ऐसे छोड़कर चला जाएगा पता नहीं था

बृहस्पतिवार दोपहर बाद निखिल के पिता हरिकेश अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि निखिल उनका इकलौता बेटा था। इस वजह से उसे कभी किसी चीज की कमी नहीं होने दी, जो कहता था उसे वह दिला देते थे। कुछ दिन पहले उसने कार लेने की बात कही थी। जल्द ही उसके लिए कार खरीदने वाले थे, लेकिन पता नहीं था कि उनका बेटा उन्हें इस तरह से बेसहारा छोड़कर चला जाएगा। यह कहते हुए हरिकेश फफक पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed