फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pratapgarh: Anti Romeo squad team taught lessons to the fighters

प्रतापगढ़: एंटी रोमियो स्क्वॉयड टीम ने मनचलों को सिखाया सबक

Sat, 14 Dec 2019 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Anti Romeo squad team taught lessons to the fighters
शोहदों से तंग आकर क्षेत्र की दर्जनभर से अधिक छात्राओं ने विद्यालय छोड़ दिया। इसकी सूचना एंटी रोमियो स्क्वॉयड टीम को हुई तो पुलिस ने छापामारी की। दर्जनों शोहदों से उठक बैठक कराकर उन्हें छोड़ दिया। आधा दर्जन शोहदों की बाइक को सीज कर दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को अमर उजाला ने मनचलों के खिलाफ प्रमुखता से खबर प्रकाशित की तो सीओ पट्टी नवनीत कुमार नायक की नींद टूट गई। उनके निर्देश पर कंधई पुलिस की टीम एंटी रोमियो स्क्वायड के साथ आसलपुर बाजार, रखहा, शीतलागंज, दीवानगंज, जगदीश गढ़ चौराहा, सोनाही बाजार सहित अन्य स्थानों पर बैठने वाले मनचलों के साथ बाइक से चलते हुए छात्राओं पर छीटाकशी करने वाले दर्जनों शोहदों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए लोगों से उठक-बैठक कराई। फिर उन्हें छोड़ दिया। उनकी बाइक को सीज कर दिया। कंधई एसओ ने बताया कि आधा दर्जन मनचलों के पास से बाइक मिली। बाइक को थाने लाया गया है। दर्जन से अधिक मनचलों को सैकड़ों आदमियों के सामने कान पकड़कर उठा बैठक कराई। उसके बाद हिदायत देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed