फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pratapgad: Student beaten with a stick by breaking a flower

प्रतापगढ़: फूल तोड़ने पर छात्र को शिक्षिका ने डंडे से पीटा

Thu, 31 Oct 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Pratapgad: Student beaten with a stick by breaking a flower
फूल तोड़ने पर छात्र को शिक्षिका ने डंडे से पीटा
विज्ञापन

छात्र के शरीर पर डंडे के निशान देख लोगों में आक्रोश
कटरामेदनीगंज। स्थानीय प्राइमरी स्कूल की क्यारी में लगा फूल तोडने पर बेरहम शिक्षिका ने छात्र की डंडे से पिटाई कर दी। इससे छात्र घायल हो गया। रोते बिलखते घर पहुंचा। उसके शरीर पर चोट के निशान देख लोग आक्रोशित हो उठे।

सदर विकास खंड के प्राइमरी स्कूल कटरामेदनीगंज स्कूल में अजय कुमार वर्मा का बेटा सचिन कक्षा दो में पढ़ता है। बुधवार की सुबह वह स्कूल पहुंचा। उसने क्यारी में लगी एक फूल को तोड़ लिया। शिक्षिका के स्कूल पहुंचते ही दूसरे बच्चों ने सचिन के फूल तोडने की शिकायत कर दी। फिर क्या था, शिक्षिका ने डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे उसके हाथ और पैर में चोटें आईं। स्कूल में अवकाश होने के बाद सचिन घर पहुंचकर मां को आपबीती सुनाई और चोटों के निशान दिखाया तो वह रो पड़ी। आक्रोशित परिजन स्कूल पहुंचे, मगर तब तक शिक्षिका घर जा चुकी थी। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी को भेजकर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed