{"_id":"5f5290278ebc3e54bf2cb23a","slug":"pratapgad-daughter-thrown-in-bush-after-giving-birth-allahabad-news-ald2854106198","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: जन्म देने के बाद बेटी को झाड़ी में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: जन्म देने के बाद बेटी को झाड़ी में फेंका
विज्ञापन
बेटी को जन्म देने के बाद उसे मरने के लिए क्रूर मां ने झाड़ी में फेंक दिया। ममता का गला घोंट रही निर्दयी मां को मासूम पर तनिक भी रहम नहीं आया। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीण निर्दयी मां की तलाश में ग्रामीण जुटे हैं।
कंधई थाना क्षेत्र के पिपरी खालसा गांव में शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे झाड़ी में सफेद कपड़ों में लिपटा नवजात शिशु देख लोग दंग रह गए। लोगों ने उसे बचाने के लिए झाड़ी से बाहर निकाला, लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं। यह देख लोग मां की ममता का गला घोटने वाली महिला की खोजबीन करने लगे। देखते ही देखते आसपास के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। छानबीन के बाद पुलिस ने नवजात बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने तय किया कि बेटियों को जन्म देने के बाद उन्हें फेंकने का सिलसिला बंद करने के लिए ऐसी क्रूर मां की तलाश करनी चाहिए। इसके लिए पिपरी खालसा के साथ ही आसपास के गांवों में भी तलाश करने के लिए लोगों को तैयार किया जाने लगा। प्रभारी थानाध्यक्ष कंधई ने बताया कि इस तरह का कृत्य करने वाली महिला की खोजबीन होगी। यदि वह मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी।