फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prakash parv in allahabad

 शुभ करमन ते कबहूं न टरौ

Thu, 28 Apr 2016 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 28 Apr 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
prakash parv in allahabad
अहियापुर स्थित गुरुद्वारा पक्की संगत में बुधवार को गुरु तेगबहादुर के प्रकाश पर्व पर सजा दीवान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सिखों के नवें गुरु तेगबहादुर का  प्रकाश पर्व  बुधवार को हर्षोल्लास के  साथ शहर के गुरुद्वारों में मनाया गया। अखंड पाठ के बाद रागी जत्थों ने शबद कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया। 
विज्ञापन


अहियापुर स्थित गुरुद्वारा पक्की संगत में गुरु तेगबहादुर के प्रकाश पर्व पर गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ के बाद कीर्तन दरबार सजा। पंचायती अखाड़ा निर्मल के मुकामी महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री ने गुरु महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा, पांच भाई बहन में सबसे छोटे गुरु तेग बहादुर लड़कपन से ही भक्ति भाव परोपकार की भावना से ओतप्रोत थे। सन 1664 में उन्हें गुरु गद्दी मिली। बताया, गुरु तेगबहादुर को संगम नगरी से विशेष लगाव रहा। यहां पर उन्होंने छह माह प्रवास किया। गुरु के तप से पवित्र पक्की संगत गुरुद्वारा में उनकी धरोहर सहेज रखी है।
विज्ञापन


महंत ज्ञान सिंह, रागी कुलदीप सिंह और खुल्दाबाद गुरुद्वारा के रागी जत्थों ने शबद कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया। उसके बाद गुरु का लंगर हुआ। प्र्रसाद पाने वालों में अन्य धर्मों के लोग शामिल रहे। श्रीगुरु तेगबहादुर खालसा गर्ल्स इंटर कालेज की ओर से प्रकाश पर्व गुरुद्वारा खुल्दाबाद में मनाया गया। कथा विचार, शबद कीर्तन के बाद लंगर हुआ। इस अवसर पर प्रबंधक आर. एस. बेदी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed