फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Praful president, became the General Secretary paid

प्रफुल्ल अध्यक्ष, अर्पित बने महामंत्री

Sat, 01 Oct 2016 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 01 Oct 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
Praful president, became the General Secretary paid
allahabad
इलाहाबाद। इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में शुक्रवार की देर रात छात्रसंघ चुनाव का परिणाम जारी कर दिया गया। अध्यक्ष पद पर प्रफुल्ल देव शुक्ला और महामंत्री पद पर अर्पित शर्मा ने बाजी मारी है। उपाध्यक्ष पद पर छात्रा रीचा मिश्रा, संयुक्त मंत्री पद पर आयुष मिश्रा, सांस्कृतिक सचिव पद पर आदित्य सिंह विजयी हुए हैं। विजयी प्रत्याशियों ने चुनाव अधिकारी डॉ. जगदीश्वर द्विवेदी द्वारा शपथ ग्रहण कराए जाने के बाद कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन

मतदान के लिए कॉलेज के कीडगंज स्थित मुख्य विंग में 10, जीरो रोड स्थित गर्ल्स विंग और बेनीगंज स्थित विधि विभाग में तीन-तीन बूथ बनाए गए थे। मुख्य विंग में मतदान सुबह 20 मिनट देरी से शुरू हुआ जबकि बाकी दोनों विंग में आठ बजे से शुरू हो गया। कुल 5000 मतों के मुकाबले 1332 मत (20 फीसदी) पड़े। मतदान दोपहर एक बजे तक चला। उसके बाद दो बजे से मुख्य विंग में मतगणना शुरू हुई। शाम छह बजे परिणाम घोषित किए गए। इसमें अध्यक्ष पद के विजेता प्रफुल्ल देव शुक्ला ने निकटम प्रतिद्वंदी पृथ्वी प्रकाश तिवारी को 79 मतों से हराया। प्रफुल्ल को कुल 322 मत मिले। तीसरे स्थान पर राजेश कुमार को 190 मत मिले। महामंत्री पद पर अर्पित शुक्ला ने भारी मतों से जीत दर्ज की। अर्पित ने 545 मत हासिल करते हुए अनूप शुक्ला को 299 मतों से हराया। 224 मतों के साथ तीसरे स्थान पर सौरभ कुमार रहे। इसी तरह उपाध्यक्ष पद की विजेता रीचा को 427 मत, संयुक्त मंत्री पद के विजेता आयुष मिश्र को 501 मत, सांस्कृतिक मंत्री पद के विजेता आदित्य सिंह को 800 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर दूसरे स्थान पर पीयूष कुमार द्विवेदी को 328, तीसरे स्थान पर चमन पाल को 126, संयुक्त सचिव पद पर दूसरे स्थान पर अजय कुमार को 389, तीसरे स्थान पर अरुण त्रिपाठी को 308, सांस्कृतिक मंत्री पर दूसरे स्थान पर संजीव सिंह को 350 मत मिले। इसके अलावा संकाय प्रतिनिधि कला वर्ग में सतेंद्र प्रताप सिंह, वाणिज्य में रजनीश पांडेय, विधि में वागीश शुक्ल, विज्ञान वर्ग स्नातक में आशुतोष दुबे, पीजी में शुभम साहू निर्विरोध चुने गए। मतदाताओं ने नोटा पर भी मुहर लगाई जबकि बड़ी संख्या में अवैध मत पड़े। 
विज्ञापन

मतदान के दौरान कीडगंज स्थित मुख्य विंग के आसपास प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों और छात्रों की भीड़ लगी रही। सीमैट्री रोड को बाधित कर दिया गया था। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी भी हुई। छात्र चुनाव परिणाम तक मुख्य परिसर में जमे रहे। इस दौरान उन्होंने जमकर अपने प्रत्याशियों के पक्ष में नारेबाजी की। हवा में पर्चे, हैंडबिल उड़ाए। प्रत्याशी छात्रों से अपने पक्ष में मतदान करने की बात कहते हैं। पीजी और विधि छात्रों ने सबसे कम वोटिंग की। एसीएम थर्ड दिनेश सिंह पुलिस बल के साथ नजर आए। चुनाव के दौरान कॉलेज प्राचार्य डॉ. शशि टंडन, डॉ. राजेंद्र कुमार रसराज, डॉ. केके तिवारी समेत कई के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed