{"_id":"5ee64def9b93393f3c3b2cea","slug":"practice-begins-at-ashram-before-world-yoga-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व योग दिवस से पहले मठों-आश्रमों में अभ्यास आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व योग दिवस से पहले मठों-आश्रमों में अभ्यास आरंभ
Sun, 14 Jun 2020 11:43 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व योग दिवस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि टीना मां ने शनिवार को बैरहना में लोगों को योगाभ्यास कराया। इस दौरान कई तरह के आसनों का अभ्यास कराया गया। उन्होंने कहा कि निरोगी काया के लिए योग से बढ़कर कोई उपाय नहीं है।
विज्ञापन
इसलिए लोगों को प्रतिदिन योग कर बीमारियों से मुक्ति पाना चाहिए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि विश्व योग दिवस पर 21 जून को एकजुट होकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए योग की परंपरा को फैलाएं, ताकि लोग इसे अपनाकर सुखी और तनावमुक्त जीवन जी सकें।
विज्ञापन
इस मौके पर युवराज, नीता, शोभा, नैना, परी, मनीषा, शेरू, आशा के अलावा जामिया निदाय -ए -इस्लाम के प्रबंधक मोहम्मद इमाम हसन,सनातन एकता मिशन के अध्यक्ष अशोक कुमार पाठक ने भी योग दिवस की तैयारियों पर चर्चा की। अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मश्रम महराज ने बताया कि परिषद की ओर से विश्व योग दिवस पर बड़ी संख्या में संत सोश डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योग करेंगे।
विज्ञापन
इसके लिए अभ्यास आरंभ करा दिया गया है। मीता बाबा आश्रम के महंत बजरंगमुनि उदासीन की ओर से भी शिविर लगाया जाएगा। पतंजलि योग समिति की ओर से भी नंद गार्डेन में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए योगाभ्यास कराया जाएगा।