फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PPS students won 11 medals in zonal Taekwondo competition

Prayagraj News: पीपीएस के छात्रों ने जोनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 11 पदक जीते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
PPS students won 11 medals in zonal Taekwondo competition
पदक के साथ प्रयाग पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी। फोटो स्रोत- विद्यालय प्रबंधक
जौनपुर के नानक पब्लिक स्कूल में 20 से 23 जुलाई तक आयोजित सीबीएसई जोनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लालगोपालगंज के प्रयाग पब्लिक स्कूल (पीपीएस) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक अपने नाम किए। इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत के 300 स्कूलों से आए 2500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था। छात्रों की शानदार उपलब्धि से हर्षित प्रबंध समिति ने प्रतिभागियों को बधाई दी है।
विज्ञापन


कोच कुलदीप त्रिपाठी और रिशु शुक्ला के मार्गदर्शन में 20 सदस्यीय टीम ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और कुल 11 पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में साक्षी मिश्रा व सृष्टि पांडेय ने स्वर्ण पदक जीतकर सबका ध्यान आकर्षित किया। वहीं रिया मिश्रा, प्रगति मिश्रा, उम्मे हानी, स्वरा जायसवाल और मोहम्मद उबैद ने रजत पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन

कांस्य पदक विजेताओं में माधवेंद्र शुक्ला, आर्यन मिश्रा, शिव सागर मिश्रा और वैष्णवी शुक्ला शामिल हैं। प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो 3 से 7 सितंबर तक माउंट लिटराजी स्कूल, इटावा में आयोजित की जाएगी। विद्यालय के प्रबंधक सुशील तिवारी, प्रधानाचार्य फ्रेडरिक रिचर्ड हेनवी, उप-प्रधानाचार्य कंचन श्रीवास्तव, पवन शुक्ला, विवेक साधवानी आदि शिक्षकगणों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed