{"_id":"5717e2d94f1c1bb2398b474f","slug":"power-was-cut-in-several-areas-of-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के कई इलाकों में गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के कई इलाकों में गुल रही बिजली
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 21 Apr 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
बिजली बदहाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी बढ़ने का असर शहर की विद्युत व्यवस्था पर पड़ा है। पूरे शहर में दिन में विद्युत कटौती थोड़ी-थोड़ी देर के लिए की जा रही है। इससे शहरियों को दिन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी की वजह से उनका घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। उधर, शहर पश्चिमी के कसारी-मसारी सबस्टेशन में पैनल बदले जाने से कसारी-मसारी सहित सबस्टेशन से जुड़े मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति शाम छह बजे तक बाधित रहेगी।
शहर के सिविल लाइंस, जार्जटाउन, मेयोहाल में विद्युत आपूर्ति 24 घंटे है लेकिन पारा 45 पर होने से इन इलाकों में दिन में कटौती थोड़ी देर के लिए हो रही है। बुधवार को कैंट सबस्टेशन पर काम होना था लेकिन इसे टाल दिया गया। मरम्मत का कार्य 25 एवं 26 अप्रैल को होगा। उधर, दारागंज में भी बृहस्पतिवार को सबस्टेशन पर कार्य होना है। इससे आपूर्ति ठप रहने की बात कही जा रही है।