{"_id":"6a3ee2187bacdae372011edd","slug":"power-outage-for-20-hours-due-to-cable-burnout-allahabad-news-c-417-1-pha1001-7561-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: केबल जलने से 20 घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: केबल जलने से 20 घंटे बिजली गुल
Sat, 27 Jun 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के आधे हिस्से में बृहस्पतिवार शाम को बिजली आपूर्ति ठप हो गई। स्टेशन रोड, कोल्ड स्टोर गली एवं बाईपास के पास शाम छह बजे केबल में आग लग गई थी। ऐसे में इलाहाबाद रोड, बाईपास और डोमनीमऊ आदि इलाकों के लोग 20 घंटे बिजली कटौती से बेहाल रहे। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग तार की जगह केबल का उपयोग कर रहा है। उपभोक्ताओं के इन्वर्टर भी कुछ देर बाद काम करना बंद कर गए। बिजली के अभाव में लोगों ने रात भर छत पर टहलकर बिताई। नलकूप बंद होने से पानी की आपूर्ति भी बाधित हुई। कई लोग सुबह स्नान नहीं कर पाए।
जल संकट और जनजीवन पर प्रभाव
पानी के अभाव में कई लोगों को परेशानी हुई। कुछ क्षेत्रों में सुबह नौ बजे, कुछ में 12 बजे और कुछ में दोपहर बाद दो बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। आपूर्ति बहाल होने के बाद ही पानी की आपूर्ति शुरू हो सकी। लखनऊ बाईपास मार्ग पर अभी भी बिजली की आंख मिचौली बनी हुई है, जिससे पानी की आपूर्ति पर भी प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
पार्षद निशा गुप्ता के प्रयास से पानी का टैंकर मंगाया गया। पार्षद पति श्याम बाबू गुप्ता ने बताया कि रात भर लोगों के फोन आते रहे। उन्होंने बिजलीकर्मियों के साथ पूरी रात आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया। सहायक अभियंता एबी यादव ने बताया कि उच्च तापमान में ऐसी घटनाएं नहीं हुई थीं, लेकिन तापमान कम होने के बावजूद केबल में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।