फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Power crisis deepens in the scorching heat

Prayagraj News: भीषण गर्मी में बिजली संकट गहराया

Mon, 25 May 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 25 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Power crisis deepens in the scorching heat
क्षेत्र के घोड़ेडीह पावर हाउस की लचर व्यवस्था ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि हाल ही में आई आंधी के बाद से व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि रात में केवल दो से तीन घंटे ही बिजली मिल रही है जिससे गर्मी में लोगों की रातों की नींद हराम हो गई है। रविवार को सुबह से ही बिजली आपूर्ति ठप रही। इसका असर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण शिवलाल, लव तिवारी, रणविजय सिंह, दिनेश सिंह, भोला सिंह, विजय यादव आदि ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क करने की कई बार कोशिश की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि बिजली के चलते पानी का संकट भी गहरा गया है। लोगों को पीने और घरेलू उपयोग के लिए पानी की व्यवस्था करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीओ आलोक रंजन गुप्ता ने बताया कि बिजली व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed