फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Poster wise to cancel 69000 teacher recruitment

 69000 शिक्षक भर्ती निरस्त करने के लिए पोस्टर वार

Thu, 16 Jul 2020 09:00 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Jul 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Poster wise to cancel 69000 teacher recruitment
teacher
69000 शिक्षक भर्ती निरस्त करने के लिए अभ्यर्थियों की ओर से पोस्टर वार शुरू कर दिया गया है। शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ न्याय मोर्चा से जुड़े छात्रों ने भर्ती परीक्षा रद्द करने, सीबीआई जांच कराने  की मांग को लेकर शहर पश्चिम में लगाकर लोगों को जागरूक करने का अभियान शुरू किए गया है।
विज्ञापन


अभियान चलाने वालों ने पोस्टर के माध्यम से भ्रष्टाचार में लिप्त दोषियों को गिरफ़्तार करो, %भ्रष्टाचार के जिम्मेदार शिक्षा मंत्री इस्तीफ़ा दें की मांग की।
विज्ञापन

 न्याय मोर्चा उत्तर प्रदेश संयोजक सुनील मौर्य ने कहा कि  भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए मायापती दूबे व चंद्रमा यादव समेत तमाम आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं किए जा सके इन आरोपियों को ढूंढने में एसटीएफ नाकाम क्यों हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सरकार कानून का राज स्थापित करने की बात करती है लेकिन अभी तक 69000 शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार के आरोपियों को  गिरफ़्तार नहीं कर पायी। न्याय मोर्चा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई जांच व परीक्षा रद्द की मांग करते हुए जारी पोस्टर जिले  में विभिन्न जगहों पर पोस्टर लगाकर लोगों को भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ाई में शामिल होने का आह्वाहन किया।

शिक्षक भर्ती आवेदन में संशोधन के लिए सांसद रीता बहुगुणा ने शिक्षामंत्री को पत्र लिखा

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा में सफल परंतु आवेदन में पूर्णांक-प्राप्तांक गलत भरने वाले अभ्यर्थियों के समर्थन में सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी सामने आई हैं। उनसे मिलने गए शिक्षक भर्ती के सफल अभ्यर्थियों के समर्थन में बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी को पत्र लिखकर सांसद ने पूर्णांक, प्राप्तांक भरने में मानवीय भूल करने वालों को संशोधन का अवसर देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed